{"_id":"6a83db6876539f586b0544cf","slug":"violent-clash-at-gurdwara-sahib-in-mandouli-village-rajpura-two-injured-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुरा में खूनी झड़प: गांव मंडौली के गुरुद्वारा साहिब में चली गोलियां और किरपान, प्रधान समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुरा में खूनी झड़प: गांव मंडौली के गुरुद्वारा साहिब में चली गोलियां और किरपान, प्रधान समेत दो घायल
Tue, 18 Aug 2026 09:41 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा
Published by: Nivedita
Updated Tue, 18 Aug 2026 09:41 AM IST
सार
संक्रांति के दिन कमलजीत सिंह गुरुद्वारा साहिब पहुंचे जहां गोलक की गिनती चल रही थी। गुरुद्वारे के प्रधान नायब सिंह ने उन्हें किरपान के साथ देखकर बाहर रोकने की कोशिश की। इस पर कमलजीत सिंह ने गुस्से में नायब सिंह पर किरपान से दो वार किए। आत्मरक्षा में प्रधान नायब सिंह ने पिस्तौल से गोली चलाई जो कमलजीत सिंह के पेट में लगी।
विज्ञापन
firing
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजपुरा के गांव मंडौली स्थित गुरुद्वारा साहिब में संक्रांति के अवसर पर खूनी झड़प हुई। गुरुद्वारे में गोलक गिनती के दौरान आपसी विवाद बढ़ा, जिससे प्रधान समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि गांव के कमलजीत सिंह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। वह अक्सर हाथ में किरपान लेकर घूमते थे।
विज्ञापन
संक्रांति के दिन कमलजीत सिंह गुरुद्वारा साहिब पहुंचे जहां गोलक की गिनती चल रही थी। गुरुद्वारे के प्रधान नायब सिंह ने उन्हें किरपान के साथ देखकर बाहर रोकने की कोशिश की। इस पर कमलजीत सिंह ने गुस्से में नायब सिंह पर किरपान से दो वार किए। आत्मरक्षा में प्रधान नायब सिंह ने पिस्तौल से गोली चलाई जो कमलजीत सिंह के पेट में लगी। इस गोलीबारी और किरपान के हमले से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों घायलों, कमलजीत सिंह और नायब सिंह को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी गंडाखेड़ी जी एस भुल्लर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।