{"_id":"6a803e61df7009b1ac04177c","slug":"video-false-ceiling-collapses-during-cultural-program-at-nis-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"एनआईएस में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गिरी फॉल्स सीलिंग, कुछ लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईएस में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गिरी फॉल्स सीलिंग, कुछ लोग हुए घायल
नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनएसएनआईएस), पटियाला मैं शनिवार को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान फॉल्स सीलिंग का एक हिस्सा गिरने की घटना हुई। इस दौरान कुछ व्यक्तियों को मामूली चोटे आई हैं। एनआईएस के निदेशक सुमित मिगलानी ने पुष्टि की कि आज संस्थान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छत के नीचे लगी हल्के वजन वाली फॉल्स सीलिंग का एक हिस्सा गिरने की घटना हुई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कुछ व्यक्तियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है और सभी संबंधित व्यक्ति सुरक्षित एवं स्थिर हैं।
सुमित मिगलानी ने बताया कि एहतियाती उपाय के तौर पर प्रभावित क्षेत्र को तुरंत घेराबंदी कर सुरक्षित कर दिया गया और वहां लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई। आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल किए गए तथा प्रभावित हिस्से की मरम्मत की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना की जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने और भविष्य में आवश्यक अतिरिक्त एहतियाती उपायों की पहचान करने के लिए क्षेत्र का तकनीकी निरीक्षण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनआईएस में खिलाड़ियों, प्रशिक्षुओं, स्टाफ और आगंतुकों की सुरक्षा एवं उनका कल्याण संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निदेशक सुमित मिगलानी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और संस्थान में सामान्य गतिविधियां बिना किसी व्यवधान के जारी हैं।
निदेशक ने कहा कि एनएसएनआईएस स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और यह सुनिश्चित करेगा कि सभी आवश्यक सुधारात्मक एवं निवारक उपाय किए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।