Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Patiala News
›
Youth murdered in Patiala Illicit affair lover's husband beats him to death with sticks
{"_id":"6a7eb7b5ffb112692d00a147","slug":"video-youth-murdered-in-patiala-illicit-affair-lovers-husband-beats-him-to-death-with-sticks-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पटियाला में युवक की हत्या, प्रेमिका के पति ने लाठियों से पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में युवक की हत्या, प्रेमिका के पति ने लाठियों से पीट कर मार डाला
पटियाला में अवैध प्रेम संबंधों के चलते युवक की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ऑफिसर कॉलोनी के रहने वाले अरुण के तौर पर हुई है। युवक के परिजनों का आरोप है कि अरुण के किसी विवाहित महिला के साथ प्रेम संबंध थे। महिला के पति ने ही अरुण की हत्या की है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
मृतक की बहन अंजलि ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि अरुण का एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। लड़की की पहले शादी हो चुकी थी और उसके पति का नाम रवि शंकर है। अंजलि का आरोप है कि रवि शंकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अरुण को लाठियों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद गंभीर रूप से घायल अरुण को टेंपो में डालकर अस्पताल ले जाया गया और आरोपी मौके से भाग गए।
अंजलि के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच कई वर्षों से अच्छे संबंध थे। दोनों परिवार हर खुशी के मौके पर एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। परिवार में उसका भाई ही इकलौता था।
मृतक के परिवार ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामले के जांच अधिकारी एसआई बूटा सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से दोषियों की तलाश कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में कानूनी का कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।