{"_id":"6a8167319068bc0aa7057ec5","slug":"punjab-weather-news-rain-in-punjab-today-weather-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में मानसून फिर होगा सक्रिय: इन जिलों में बारिश की संभावना, क्या बोला मौसम विभाग?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में मानसून फिर होगा सक्रिय: इन जिलों में बारिश की संभावना, क्या बोला मौसम विभाग?
Sun, 16 Aug 2026 01:01 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 16 Aug 2026 01:01 PM IST
सार
मौसम ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, रूपनगर और मोहाली समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
पंजाब में बारिश की संभावना
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, रूपनगर और मोहाली समेत कई जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
वहीं बठिंडा, फरीदकोट, मोगा, संगरूर और मानसा जैसे क्षेत्रों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़ में भी आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है।
इस दिन से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 18 अगस्त को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उसके बाद मानसून की स्थिती कमजोर पड़ने की संभावना है। वहीं, 15 अगस्त को पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।