फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BJP expands its organization in Punjab.

पंजाब विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने किया संगठन विस्तार, प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त; इन्हें मिली जिम्मेवारी

Sun, 16 Aug 2026 12:28 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 16 Aug 2026 12:28 PM IST
सार

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। पार्टी ने राज्य में संगठन को मजबूत बनाने के लिए लिए प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। 

विज्ञापन
BJP expands its organization in Punjab.
पंजाब में भाजपा का संगठन विस्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पंजाब इकाई के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने तथा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरे पंजाब में जिला प्रभारी  और सह-प्रभारी  नियुक्त किए हैं। यह फैसला संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर बेहतर ढंग से लागू करने के उद्देश्य से लिया गया है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले संगठन का विस्तार किया है। 
विज्ञापन

 

इन्हें मिली नियुक्ति 
अमृतसर रूरल के प्रभारी अश्वनी सेखरी और सह-प्रभारी एस. अजयबीरपाल सिंह रंधावा, अमृतसर रूरल-II के प्रभारी एस. रणजीत सिंह खोजेवाल व सह-प्रभारी मानव तनेजा, अमृतसर अर्बन के प्रभारी  राकेश राठौर और सह-प्रभारी अनिल वासुदेवा, बरनाला के प्रभारी निपुण शर्मा तथा सह-प्रभारी एस. ओंकार सिंह सिद्धू, बटाला के प्रभारी एस. रविकरण सिंह काहलों और सह-प्रभारी विजय शर्मा (पटियाला), बठिंडा रूरल के प्रभारी सुरजीत जयानी तथा सह-प्रभारी श्री राजेश पथेला, बठिंडा अर्बन के प्रभारी एस. मनजीत सिंह राय और सह-प्रभारी श्रीमती वंदना सांगवाल, फरीदकोट की प्रभारी मोना जायसवाल तथा सह-प्रभारी सुबोध वर्मा, फतेहगढ़ साहिब के प्रभारी केडी भंडारी, फाजिल्का के प्रभारी सतीश और सह-प्रभारी देवेंद्र बजाज को नियुक्त किया गया है। 

फिरोजपुर के प्रभारी जीवन गुप्ता व सह-प्रभारी विजय शर्मा (मोगा), गुरदासपुर के प्रभारी हरविंदर सिंह संधू और सह-प्रभारी एस. हरजिंदर सिंह ठेकेदार, होशियारपुर के प्रभारी सुशील शर्मा और सह-प्रभारी एस. गुरप्रताप सिंह टिक्का, होशियारपुर रूरल के प्रभारी राकेश शर्मा, जगराओं के प्रभारी अनिल सचर और सह-प्रभारी एस. रणजीत सिंह पंवार, जालंधर रूरल (उत्तर) के प्रभारी पुष्पिंदर सिंगल, जालंधर रूरल (दक्षिण) की प्रभारी करमजीत कौर चौधरी तथा सह-प्रभारी अजय कौशल सेतू, जालंधर अर्बन के प्रभारी सूरज भारद्वाज और सह-प्रभारी एस. हरजीत सिंह संधू, कपूरथला के प्रभारी एस. मनजीत सिंह माना तथा सह-प्रभारी मीनु सेठी को नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खन्ना के प्रभारी एस. अमरजीत सिंह अमरी और सह-प्रभारी एस. तेजेंदर सिंह सारन, लुधियाना रूरल के प्रभारी गेजा राम वाल्मीकि तथा सह-प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता, लुधियाना अर्बन के प्रभारी एस. दयाल सिंह सोढ़ी और सह-प्रभारी सुशील राना, मलैरकोटला के प्रभारी सुशील रिंकू तथा सह-प्रभारी मेजर सिंह दैतवाल, मानसा के प्रभारी केके मल्होत्रा और सह-प्रभारी ऋषिपाल खेड़ा, मोगा के प्रभारी एस. चरणजीत सिंह बरार तथा सह-प्रभारी एस. कंवरवीर सिंह तोहरा, मोहाली के प्रभारी जतिंदर मित्तल और सह-प्रभारी रमन पब्बी, मुक्तसर के प्रभारी रंजन कामरा, नवांशहर के प्रभारी सुभाष शर्मा तथा सह-प्रभारी एस. सरबजीत सिंह मक्कर, पठानकोट के प्रभारी राजेश हनी, पटियाला रूरल (उत्तर) के प्रभारी एस.के. देव और सह-प्रभारी एस. जतिंदर सिंह अटवाल को नियुक्त किया गया है। 

पटियाला रूरल (दक्षिण) के प्रभारी एस. जैस्मिन संधावालिया तथा सह-प्रभारी प्रदीप गर्ग, पटियाला अर्बन के प्रभारी विनय शर्मा, रोपड़ के प्रभारी एस. रणजीत सिंह गिल और सह-प्रभारी एस. भूपिंदर सिंह चीमा, संगरूर-1 के प्रभारी मंगत राय बंसल तथा सह-प्रभारी दिनेश सरपाल, संगरूर-2 के प्रभारी एस. हरमिंदर सिंह जस्सी और सह-प्रभारी एस. जगदीप सिंह नकाई तथा तरन तारन के प्रभारी नरेश शर्मा और सह-प्रभारी एस. सुखविंदर सिंह पिंटू नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed