{"_id":"6a814d85b42c5a0ee006b705","slug":"video-agniveer-soldier-dies-on-duty-in-firozpur-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से अग्निवीर सैनिक की मौत, गांव काहनेके में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से अग्निवीर सैनिक की मौत, गांव काहनेके में पसरा मातम
विधानसभा हलका भदौड़ के गांव काहनेके में उस समय मातम छा गया, जब गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले 23 वर्षीय अग्निवीर सैनिक कुलविंदर सिंह की फिरोजपुर में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। करीब तीन साल पहले सेना की 113 इंजीनियर यूनिट में भर्ती हुए कुलविंदर सिंह परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और देश की सेवा करने का सपना लेकर सेना में शामिल हुए थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
कुलविंदर सिंह की पार्थिव देह तिरंगे में लिपटकर उनके पैतृक गांव काहनेके पहुंची। सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट शिव लोचन के नेतृत्व में सैन्य टुकड़ी ने उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। इसके बाद धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। सेना की ओर से शहीद के माता-पिता और भाई को तिरंगा सौंपा गया।
कुलविंदर सिंह के पिता जगसीर सिंह ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और परिवार दिहाड़ी मजदूरी कर मुश्किल से गुजारा करता है। उन्होंने बताया कि जब बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना मिली तो आर्थिक तंगी के कारण उनके पास फिरोजपुर जाकर बेटे से मिलने तक के लिए किराए के पैसे नहीं थे। उन्होंने कहा कि कुलविंदर ही परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।