{"_id":"6a814d7f5090cf7642091d5b","slug":"video-outrage-erupts-over-farmers-being-stopped-in-ferozepur-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में किसानों को रोके जाने पर भड़का आक्रोश, सीएम मान और केंद्र सरकार का जलाया पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में किसानों को रोके जाने पर भड़का आक्रोश, सीएम मान और केंद्र सरकार का जलाया पुतला
किसान मजदूर मोर्चे के आह्वान पर 15 अगस्त को मुख्यमंत्री भगवंत मान की फिरोजपुर में आमद के दौरान किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से सवाल करने और जवाब न मिलने पर काले झंडे दिखाकर विरोध करने का कार्यक्रम था। किसान नेताओं के अनुसार, फिरोजपुर की ओर जा रहे किसानों को मल्लांवाला-फिरोजपुर रोड पर वाका मोड़ के पास नाका लगाकर रोक दिया गया। नाका तोड़कर आगे बढ़ने पर अटारी में भारी पुलिस बल तैनात कर किसानों को रोक दिया गया। इसके विरोध में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने अटारी में सड़क पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्र सरकार का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुभरा, रणजीत सिंह खच्चरवाला, गुरमेल सिंह फत्तेवाला, अमनदीप सिंह कंकरभंन, आरके जीरा, वरिंदर सिंह, सुरजीत सिंह फौजी, हरफूल सिंह दूलेवाला, केवल सिंह वाका और वीर सिंह निजामदीवाला सहित बड़ी संख्या में किसान-मजदूर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।