{"_id":"6a814aef2523b8f2c5056ef2","slug":"agniveer-soldier-dies-on-duty-in-firozpur-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान अग्निवीर जवान की मौत: बेहद गरीब परिवार से था कुलविंदर, तबीयत बिगड़ने से गई जान; क्या बोले पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी के दौरान अग्निवीर जवान की मौत: बेहद गरीब परिवार से था कुलविंदर, तबीयत बिगड़ने से गई जान; क्या बोले पिता
Sun, 16 Aug 2026 11:00 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:00 AM IST
सार
पीड़ित परिवान ने सरकार से आर्थिक मदद की अपील करते हुए एक सरकारी नौकरी देने की मांग की है। पीड़ित पिता बोले जब बेटे की तबीयत खराब हुई तो हमारे पास बेटे से मिलने जाने के लिए किराए के पैसे भी नहीं थे।
विज्ञापन
अग्निवीर सैनिक कुलविंदर सिंह की मौत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा हलका भदौड़ के गांव काहनेके में उस समय मातम छा गया, जब गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले 23 वर्षीय अग्निवीर सैनिक कुलविंदर सिंह की फिरोजपुर में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। करीब तीन साल पहले सेना की 113 इंजीनियर यूनिट में भर्ती हुए कुलविंदर सिंह की परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और देश की सेवा करने का सपना लेकर सेना में शामिल हुए थे।
सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुलविंदर सिंह की पार्थिव देह तिरंगे में लिपटकर उनके पैतृक गांव काहनेके पहुंची। सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट शिव लोचन के नेतृत्व में सैन्य टुकड़ी ने उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। इसके बाद धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। सेना की ओर से शहीद के माता-पिता और भाई को तिरंगा सौंपा गया।

कुलविंदर सिंह के पिता जगसीर सिंह ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और परिवार दिहाड़ी मजदूरी कर मुश्किल से गुजारा करता है। उन्होंने बताया कि जब बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना मिली तो आर्थिक तंगी के कारण उनके पास फिरोजपुर जाकर बेटे से मिलने तक के लिए किराए के पैसे नहीं थे। उन्होंने कहा कि कुलविंदर ही परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था।
परिवार में अब माता-पिता और एक छोटा भाई रह गए हैं। परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी सरकार से परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध करवाने की अपील की। थाना रूड़ेके कलां के एसएचओ गुरमिंदर सिंह सहित पुलिस पार्टी ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कुलविंदर सिंह के निधन से पूरे गांव और इलाके में शोक की लहर है।