{"_id":"6a815422f2facc8ecc07d870","slug":"bsf-seizes-heroin-at-the-border-in-amritsar-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने बॉडर्र पर पकड़ी हेरोइन: दो पैकेट हुए बरामद, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ ने बॉडर्र पर पकड़ी हेरोइन: दो पैकेट हुए बरामद, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Sun, 16 Aug 2026 11:39 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:39 AM IST
सार
बीएसएफ ने हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए हैं। ड्रग किट से जांच करने पर पदार्थ में हेरोइन होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हेरोइन के दो पैकेट बरामद
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त कार्रवाई के दौरान बीएसएफ और पुलिस ने बीओपी भरोपाल के पास हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ की 181 बटालियन की ए कंपनी के कंपनी कमांडर राकेश नेगी की शिकायत पर गरिंडा थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामद हेरोइन का कुल वजन 1 किलो 990 ग्राम है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बीओपी भरोपाल इलाके से हेरोइन के दो पैकेट बरामद होने की सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी एएसआई साहिब सिंह मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान हेरोइन के अलावा एक मोमी लिफाफा और 203 ग्राम पैकिंग सामग्री भी बरामद हुई। ड्रग किट से जांच करने पर पदार्थ के हेरोइन होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
किसने और कहां से पहुंचाई खेप
बरामदगी के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी और 61-85 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हेरोइन सीमा क्षेत्र में कैसे पहुंची और इसे वहां कौन छोड़कर गया। वहीं, पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन