सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gas Crisis in Punjab Man Dies in Barnala Dhabas and Hotels Come to Standstill

पंजाब में गैस संकट: बरनाला में लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, कई शहरों में मारामारी; ढाबे-होटलों का काम ठप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 14 Mar 2026 08:19 AM IST
विज्ञापन
सार

युद्ध के कारण बढ़ते संकट के बीच खाद्य आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने कहा कि तेल कंपनियों से समन्वय कर तय समय सीमा के भीतर उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों के डीसी और डीएफएससी को कालाबाजारी व जमाखोरी पर कड़ी निगरानी रखने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।

Gas Crisis in Punjab Man Dies in Barnala Dhabas and Hotels Come to Standstill
मोगा में सिलिंडर के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में गैस सिलिंडर का संकट गहराता जा रहा है। बरनाला में को गैस सिलिंडर के लिए दो घंटे से लाइन में लगे एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। लुधियाना में भीड़ को देखते हुए पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। वहीं अमृतसर,पठानकोट और मोगा समेत प्रदेश के कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। होम डिलीवरी न होने से लोग भारी परेशान रहे।

Trending Videos


गांव शैहना (बरनाला) में 66 वर्षीय भूषण कुमार मित्तल शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सिलिंडर लेने शैहना गैस सर्विस पर पहुंचे थे। उनका नंबर 25वां था। करीब दो घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें

राज्य के अमृतसर, लुधियाना, मोगा, पठानकोट और बठिंडा में भी गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से लंबी कतारें लगी रहीं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के बाद भी समय पर सिलिंडर नहीं मिल रहा और ऑनलाइन सर्वर बार-बार डाउन होने से बुकिंग नहीं हो पा रही। बठिंडा में गैस डिलीवरी चार से पांच दिन देरी से मिलने की शिकायतें सामने आई हैं। हालांकि कई जिलों के प्रशासन ने गैस की कमी से इनकार किया है। लुधियाना और बठिंडा के अधिकारियों का कहना है कि स्टॉक पर्याप्त है, लेकिन पैनिक बुकिंग और तकनीकी दिक्कतों के कारण समस्या बढ़ी है। प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए निगरानी और जांच अभियान तेज कर दिए हैं।

कॉमर्शियल सिलिंडरों का संकट गहराया

कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की सप्लाई प्रभावित होने से होटल, ढाबा और रेहड़ी संचालकों का काम ठप हो गया है। मोगा और फाजिल्का में कारोबारियों ने बताया कि सप्लाई रुकने से उनके व्यवसाय पर भारी असर पड़ रहा है। वहीं, पटियाला में गैस की कालाबाजारी के मामले सामने आए हैं। आरोप है कि घरेलू सिलिंडर 2000 से 2500 रुपये में बेचे जा रहे हैं। प्रशासन ने छापेमारी कर 45 घरेलू सिलिंडर जब्त किए हैं।

बिना बुकिंग सिलिंडर नहीं देने की नीति पर सवाल

बरनाला में भूषण कुमार की मौत के बाद सवाल उठने लगे हैं कि आखिर बुजुर्ग को खुद लाइन में लगने की जरूरत क्यों पड़ी? इंडियन ऑयल गैस सेक्शन के जिला कोऑर्डिनेटर ने बताया कि जिले में रोजाना करीब 2432 सिलिंडरों की आपूर्ति होती है। उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं और बुकिंग के तीसरे दिन होम डिलीवरी दी जाती है। बिना बुकिंग किसी को सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। लेकिन सर्वर डाउन और होम डिलीवरी में देरी के कारण लोग मजबूरन एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं।

बठिंडा रिफाइनरी ने उत्पादन तीन गुना बढ़ाया

पंजाब में एलपीजी किल्लत के बीच राहत की खबर है। बठिंडा स्थित गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी ने गैस उत्पादन तीन गुना तक बढ़ा दिया है। रिफाइनरी के इस फैसले से अब प्रतिदिन करीब 90,700 के बजाय 2.72 लाख से अधिक एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध हो सकेंगे।

रिफाइनरी प्रबंधन के अनुसार पहले यहां रोजाना करीब 1000 मीट्रिक टन एलपीजी का उत्पादन होता था, जिसे बढ़ाकर 3000 मीट्रिक टन कर दिया गया है। इससे पंजाब समेत कई राज्यों में गैस आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बठिंडा रिफाइनरी से एलपीजी की सप्लाई पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मध्यप्रदेश तक की जाती है।

उधर, राज्य सरकार ने भी अधिकारियों को तेल कंपनियों के साथ समन्वय बनाए रखने और कालाबाजारी पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed