{"_id":"6a093f18300537b967076eb4","slug":"heatwave-intensifies-in-punjab-heatwave-alert-issued-starting-tomorrow-mercury-set-to-rise-up-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में गर्मी का प्रकोप बढ़ा: कल से हीट वेव का अलर्ट जारी, पांच डिग्री तक बढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में गर्मी का प्रकोप बढ़ा: कल से हीट वेव का अलर्ट जारी, पांच डिग्री तक बढ़ेगा पारा
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
Published by: Naveen
Updated Sun, 17 May 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग ने सोमवार से पंजाब में हीट वेव चलने के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है। इसके जरिये सुझाव दिया गया है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें।
पंजाब में तापमान बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पंजाब का पारा 42.6 डिग्री पहुंच गया। पंजाब के तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इसी बीच मौसम विभाग ने सोमवार से पांच दिनों के लिए पंजाब में हीट वेव चलने का यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
इससे पंजाब के तापमान में पांच डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह अभी सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे कम 20.2 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में 42.6 डिग्री के तापमान के साथ फरीदकोट सबसे गर्म रहा। अमृतसर का अधिकतम पारा 38.2 डिग्री, लुधियाना का 39.8 डिग्री, पटियाला का 40.8 डिग्री, पठानकोट का 37.4 डिग्री, बठिंडा का 42.3 डिग्री, गुरदासपुर का 38.0 डिग्री, फाजिल्का का 39.0 डिग्री, फिरोजपुर का 37.2 डिग्री, होशियारपुर का 36.7 डिग्री और रूपनगर का 38.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम पारा 22.8 डिग्री, लुधियाना का 23.8 डिग्री, पटियाला का 24.2 डिग्री, पठानकोट का 22.1 डिग्री, बठिंडा का 23.0 डिग्री, फिरोजपुर का 22.4 डिग्री, होशियारपुर का 20.3 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने सोमवार से पंजाब में हीट वेव चलने के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है। इसके जरिये सुझाव दिया गया है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। अपने सिर को टोपी, कपड़े या छतरी से ढकें। किसानों को सलाह दी है कि फसलों पर गर्मी का प्रभाव कम करने के लिए शाम या सुबह के समय ही सिंचाई करें।