{"_id":"6a7aff3d35750c272d0d49c0","slug":"accused-arrested-with-125-kg-heroin-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-105346-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: सवा किलो हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: सवा किलो हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
Tue, 11 Aug 2026 04:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Tue, 11 Aug 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। थाना सिटी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक किलो 253 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भारत पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, थाना सिटी पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि सन्नी पुत्र राजू हेरोइन बेचने का काम करता है। वह मछली मंडी के कुंडे रोड स्थित एक खंडहर इमारत में ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान आरोपी सन्नी को मौके से काबू कर लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी सन्नी से गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ में यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि हेरोइन की यह खेप उसे किसने उपलब्ध करवाई थी। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी है।