सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Body buried inside house after murder recovered five months later in Jalandhar

पांच महीने बाद मिली लाश: हत्या के बाद घर में दफनाया शव, जालंधर में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Thu, 02 Apr 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के जालंधर में हत्या के बाद शव को घर में दफना दिया गया। आरोपी पांच महीने तक बेखौफ घूमता रहा। पांच महीने बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई तो इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने दफनाए गए शव को भी बरामद किया है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।  

Body buried inside house after murder recovered five months later in Jalandhar
पुलिस की मौजूदगी में शव को निकाला गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर में पांच महीने से लापता हुए व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। व्यक्ति की हत्या के बाद लाश को घर में दफना दिया था। जालंधर देहात पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जालंधर के गांव गांधरा के रहने वाले गुरदेव सिंह के तौर पर हुई है। 

Trending Videos


एसएसपी हरविंदर सिंह विरक के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (तफ्तीश) विनीत अहिलावत और डीएसपी ऊंकार सिंह बराड़ के नेतृत्व में थाना सदर नकोदर की टीम ने आधुनिक तकनीकी तरीकों से आरोपी गुरदेव सिंह को ट्रेस कर गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता अमनप्रीत सिंह ने एक अप्रैल को शिकायत दी थी कि उसका चाचा अमरजीत सिंह (45), जो पिछले 20 वर्षों से गुरदेव सिंह (आरोपी) के साथ काम कर रहा था। नवंबर 2025 से अमरजीत सिंह लापता है। शिकायत के आधार पर थाना सदर नकोदर में मामला दर्ज किया गया। 



पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि 13 नवंबर 2025 को उसने अमरजीत सिंह की हत्या कर शव को अपने घर (गांव गांधरा) में बाथरूम के पास 5-6 फीट गहरा गड्ढा खोदकर प्लास्टिक के बोरे में पैक कर दफना दिया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट पवनदीप सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खुदाई कर शव बरामद किया। मौके पर संबंधित पंचायतें भी मौजूद रहीं। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड से कराया जाएगा और डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि मामले की गहन जांच की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed