{"_id":"69ce7c81428de10d1802ae89","slug":"body-buried-inside-house-after-murder-recovered-five-months-later-in-jalandhar-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने बाद मिली लाश: हत्या के बाद घर में दफनाया शव, जालंधर में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महीने बाद मिली लाश: हत्या के बाद घर में दफनाया शव, जालंधर में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के जालंधर में हत्या के बाद शव को घर में दफना दिया गया। आरोपी पांच महीने तक बेखौफ घूमता रहा। पांच महीने बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई तो इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने दफनाए गए शव को भी बरामद किया है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।
पुलिस की मौजूदगी में शव को निकाला गया।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर में पांच महीने से लापता हुए व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। व्यक्ति की हत्या के बाद लाश को घर में दफना दिया था। जालंधर देहात पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जालंधर के गांव गांधरा के रहने वाले गुरदेव सिंह के तौर पर हुई है।
Trending Videos
एसएसपी हरविंदर सिंह विरक के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (तफ्तीश) विनीत अहिलावत और डीएसपी ऊंकार सिंह बराड़ के नेतृत्व में थाना सदर नकोदर की टीम ने आधुनिक तकनीकी तरीकों से आरोपी गुरदेव सिंह को ट्रेस कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतकर्ता अमनप्रीत सिंह ने एक अप्रैल को शिकायत दी थी कि उसका चाचा अमरजीत सिंह (45), जो पिछले 20 वर्षों से गुरदेव सिंह (आरोपी) के साथ काम कर रहा था। नवंबर 2025 से अमरजीत सिंह लापता है। शिकायत के आधार पर थाना सदर नकोदर में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि 13 नवंबर 2025 को उसने अमरजीत सिंह की हत्या कर शव को अपने घर (गांव गांधरा) में बाथरूम के पास 5-6 फीट गहरा गड्ढा खोदकर प्लास्टिक के बोरे में पैक कर दफना दिया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट पवनदीप सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खुदाई कर शव बरामद किया। मौके पर संबंधित पंचायतें भी मौजूद रहीं। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड से कराया जाएगा और डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि मामले की गहन जांच की जा सके।