सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Eight-year-old boy mauled to death by stray dogs in Sultanpur Lodhi

Punjab: आवारा कुत्तों ने मासूम को मार डाला, बच्चे पर टूट पड़े 5-6 कुत्ते, शरीर के हर हिस्से पर गहरे जख्म

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Fri, 27 Feb 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के कपूरथला में आवारा कुत्तों ने आठ साल के बच्चे पर हमलाकर उसे बुरी तरह से नोच डाला। इससे पहले कि बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया उसकी मौत हो गई। 

Eight-year-old boy mauled to death by stray dogs in Sultanpur Lodhi
अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में आवारा कुत्तों के आतंक ने एक मासूम की जान ले ली। खेतों में पिता को खाना देने गए 8 वर्षीय बच्चे पर 5-6 कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह से नोच डाला। गंभीर हालत में बच्चे को परिजन तुरंत सिविल अस्पताल जालंधर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इतवारी (8) निवासी गिला गाखला, सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है। 

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, परिवार मूल रूप से बहराइच का रहने वाला है और फिलहाल यहां रहकर मजदूरी करता है। पिता मुनेजर खेतों में आलू की बुआई कर रहे थे। दोपहर के समय उनकी पत्नी बेटे इतवारी के साथ खाना देने खेत पहुंची। इसी दौरान बच्चे ने शौच के लिए जाने की बात कही और थोड़ी दूरी पर गया, जहां घात लगाए बैठे कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बच्चे के पूरे शरीर को कुत्तों द्वारा नोच गया था। 

बेटे की चीख सुनकर माता-पिता दौड़े और किसी तरह उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह जख्मी हो चुका था। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिवार गहरे सदमे में है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed