फाइनेंसर सोनू की गैंगवार में हत्या: रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी; पोस्ट वायरल, 100 से ज्यादा पुलिस तैनात
पुलिस ने अमादलपुर-पटोदा के बीच लिंक रोड से देर रात वारदात में प्रयोग की गाड़ी को बरामद कर लिया हैं। इस पर कोई नंबर प्लेट नहीं हैं और चेसिस भी मुड़ी हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि आरोपी जब वारदात के बाद भाग रहे थे तो उनकी गाड़ी लकड़िया चौक पर पलट गई थी।
विस्तार
डीघल गांव निवासी फाइनेंसर साहिल उर्फ़ सोनू रोहतक के सनी रिटोलिया गैंग का सदस्य रहा हैं। उसे नवंबर 2025 में रोहतक में अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया था और पीजीआई थाने में केस भी दर्ज हुआ था। उस समय रोहतक पुलिस ने खुलासा किया था कि साहिल खुद अपना गैंग बनाना चाहता था। साहिल कई माह जेल में भी रहा और अब जमानत पर बाहर था। वह फाइनेंस के अलावा प्रॉपर्टी और शराब के कारोबार में भी था। यही नहीं जिस लोगों ने साहिल की हत्या की हैं, वह हिमांशु भाऊ गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं जबकि साहिल की हत्या के मामले में रोहित गोदारा गैंग के सदस्यों की पोस्ट वायरल हुई हैं। पोस्ट में रोहित गोदारा गैंग के सदस्यों ने साहिल की हत्या की जिम्मेदारी ली हैं। इस पोस्ट की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता।
पोस्ट में ये लिखा
इस पोस्ट में लिखा हैं कि मैं ज़ोरा डबास, नवीन बॉक्सर गोरिपुर, महेन्द्र देलाना, आज जो हरियाणा के डीघल में जो ये सोनू डीघल फाइनेंसर की हत्या हुई हैं, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। ये गरीब और मजदूर लोगों को 10, 20 प्रतिशत ब्याज दर पर रुपये देकर जब उनसे रुपये टाइम पर वापस नहीं चुकाये जाने पर उनके घर और जमीन हड़प लेता था। इसको 6 माह पहले समझाया था, लेकिन इसको समझ नहीं आया। इसलिए आज इसको मरवा दिया। जो भी ब्याज बुक का और गकत काम करते हैं वो समय रहते समय सुधार जाओ वरना वो हाल करेंगे की देखने वाले की रूह कांप जाएगी और जो भी हमारे दुश्मन हैं, वो तैयार रहे जल्द मुलाक़ात होगी।
गैंगवार न हो, 100 से अधिक पुलिस तैनात
यह मामला अब गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा हैं। इस मामले में गैंग के नाम सामने आने के बाद पुलिस और ज्यादा सतर्क हो गई हैं। डीघल गांव में ही पुलिस वर्दी और सादे कपड़ो पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
गाड़ी बरामद, टेम्प्रेरी नंबर
इस मामले में पुलिस ने अमादलपुर-पटोदा के बीच लिंक रोड से देर रात वारदात में प्रयोग की गाड़ी को बरामद कर लिया हैं। इस पर कोई नंबर प्लेट नहीं हैं और चेसिस भी मुड़ी हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि आरोपी जब वारदात के बाद भाग रहे थे तो उनकी गाड़ी लकड़िया चौक पर पलट गई थी। इसके बाद उसे उठाकर दोबारा आरोपी फरार हुए। फिलहाल गाड़ी पर टेम्प्रेरी नंबर लगे हैं। इसके मालिक की पहचान की जा रही हैं।
आप ने बोला हमला
इस वारदात के बाद राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आम आदमी ने सवाल उठाए। आप नेता अनुराग ढांडा ट्वीट कर लिखा, बीजेपी ने हरियाणा को क्राइम स्टेट बना दिया है। झज्जर में दिनदहाड़े गैंगस्टर घर में घुसकर 14 गोली मारकर चले गये और बीजेपी की पुलिस और सरकार सोती रही? हैरानी की बात ये है कि पंजाब में किसी भी घटना पर क़ानून व्यवस्था का रोना रोने वाली कांग्रेस हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल होते हुए भी खामोश है। कांग्रेस को हरियाणा में बीजेपी सरकार से इतना लगाव क्यों है? ये रिश्ता क्या कहलाता है?
बीजेपी ने हरियाणा को क्राइम स्टेट बना दिया है। झज्जर में दिनदहाड़े गैंगस्टर घर में घुसकर 14 गोली मारकर चले गये और बीजेपी की पुलिस और सरकार सोती रही?
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) April 9, 2026
हैरानी की बात ये है कि पंजाब में किसी भी घटना पर क़ानून व्यवस्था का रोना रोने वाली कांग्रेस हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल होते हुए… pic.twitter.com/kvrJEGMT62