{"_id":"69d785b8336eb3640507778d","slug":"due-to-steering-failure-an-uncontrolled-passenger-bus-fell-into-a-ditch-on-the-railway-track-causing-screams-and-cries-balod-news-c-1-1-noi1492-4143861-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक सड़क हादसा: बालोद में रेलवे ट्रैक के पास खाई में गिरी बस; मची चीख-पुकार; 20 से 30 यात्री थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक सड़क हादसा: बालोद में रेलवे ट्रैक के पास खाई में गिरी बस; मची चीख-पुकार; 20 से 30 यात्री थे सवार
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 04:37 PM IST
बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्ग से दल्लीराजहरा की ओर आ रही एक यात्री बस स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक के पास स्थित गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे के वक्त बस में करीब 20 से 30 यात्री सवार थे। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े।
टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित हुई बस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पायल ट्रेवल्स की बस रोजाना की तरह दुर्ग से सवारी लेकर दल्लीराजहरा की ओर जा रही थी। कुसुमकसा और जमही टोल प्लाजा के बीच अचानक बस की स्टेयरिंग ने काम करना बंद कर दिया। चालक ने वाहन पर नियंत्रण पाने की कोशिश की, लेकिन ढलान होने के कारण बस सीधे सड़क किनारे रेलवे ट्रैक की ओर बनी खाई में जा पलटी। गनीमत रही कि बस रेलवे पटरी से कुछ ही दूरी पर रुक गई, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया।
पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।
ड्राइवर फरार और जांच जारी
दुर्घटना के तुरंत बाद मौके का फायदा उठाकर बस चालक फरार हो गया है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। दल्लीराजहरा पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या दुर्घटना वास्तव में तकनीकी खराबी (स्टेयरिंग फेल) के कारण हुई या इसके पीछे तेज रफ्तार और लापरवाही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।