फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News In Begusarai vollyball National player shootout girlfriend dispute firing

Bihar Crime: गर्लफ्रेंड विवाद में सुपारी देकर नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी पर फायरिंग, बेगूसराय पुलिस का बड़ा खुलासा

Thu, 09 Apr 2026 05:16 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 05:16 PM IST
सार

बेगूसराय में नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद कुमार पर फायरिंग मामले में पुलिस ने खुलासा किया कि गर्लफ्रेंड विवाद में 4-5 लाख की सुपारी देकर हमला कराया गया। एक आरोपी गिरफ्तार है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता समेत अन्य आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
Bihar News In Begusarai vollyball National player shootout girlfriend dispute firing
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, यह हमला गर्लफ्रेंड विवाद को लेकर 4 से 5 लाख रुपये की सुपारी देकर कराया गया था।

विज्ञापन

नगर थाना, बेगूसराय पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता समेत अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि पचम्बा निवासी भूपेंद्र कुमार ने इस पूरी वारदात की साजिश रची थी।

विज्ञापन

घटना 30 मार्च को शाम करीब 3:45 बजे ममता होटल के समीप हुई थी। बाइक सवार तीन अपराधियों ने वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। इस मामले में नगर थाना में कांड संख्या-160/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले के उद्भेदन के लिए सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुरारी कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर मंगल कुमार को भी पकड़ा गया, जो पहले से दरभंगा में एक अन्य मामले में गिरफ्तार था। पूछताछ में मुरारी कुमार ने खुलासा किया कि गोविंद कुमार और भूपेंद्र कुमार के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन कुछ महीने पहले गर्लफ्रेंड को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते भूपेंद्र ने गोविंद की हत्या की साजिश रची और सुपारी दी।


पढ़ें:  बिहार में इस सीट पर कब होगा उपचुनाव? निर्वाचन आयोग जारी किया मतदान और मतगणना का शेड्यूल

पुलिस के अनुसार, मुरारी कुमार ने अपने साथियों मंगल कुमार और शिवम कुमार के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। घटना के दिन तीनों आरोपी बाइक से ममता होटल पहुंचे और फायरिंग कर फरार हो गए। इस साजिश में प्रिंस कुमार की भूमिका मुखबिर के रूप में सामने आई, जो लगातार पीड़ित की गतिविधियों की जानकारी आरोपियों तक पहुंचा रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। वहीं मुख्य साजिशकर्ता भूपेंद्र कुमार, शिवम कुमार और प्रिंस कुमार अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। इधर, घायल खिलाड़ी गोविंद कुमार का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed