{"_id":"69d78f0b2b1d0322c40d80f1","slug":"canter-driver-killed-in-vehicle-collision-cleaner-saved-sonipat-news-c-197-1-snp1001-152142-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वाहन की टक्कर से कैंटर चालक की मौत, क्लीनर बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वाहन की टक्कर से कैंटर चालक की मौत, क्लीनर बचा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली फ्लाईओवर पर वाहन की टक्कर से कैंटर चालक गांव सनपेड़ा निवासी जितेंद्र की मौत हो गई। वह दिल्ली से कैंटर खाली करने के बाद सोनीपत लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव सनपेड़ा निवासी सुखबीर ने कुंडली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह ट्रैक्टर चलाते हैं। उनके छोटे भाई जितेंद्र शुभराम हॉस्पिटल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कैंटर चलाते थे। वह गाड़ी को लेकर गांव बड़ी से दिल्ली आते-जाते थे।
सुखबीर ने बताया कि तड़के 4 बजे वह कैंटर को दिल्ली से लेकर सोनीपत की तरफ लौट रहे थे। जब वह कुंडली में केएफसी पुल के ऊपर चढ़ रहे थे तो किसी वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के समय कैंटर में उनके साथ गांव के ही रहने वाले क्लीनर हरीश बच गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक भाग गया। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos