सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Kanungo brother arrested for taking bribe in Jalandhar

जालंधर में रिश्वत लेते कानूनगो का भाई गिरफ्तार: तहसीलदार के नाम पर मांगे थे एक लाख, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Feb 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब विजिलेंस ने जालंधर के मेहतपुर में उप-तहसील में तैनात कानूनगो के भाई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परमिंदर सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की मांग की थी। 

Kanungo brother arrested for taking bribe in Jalandhar
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सब-तहसील महतपुर (जिला जालंधर) में तैनात कानूनगो जतिंदर सिंह के भाई परमिंदर सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गुरु तेग बहादर नगर, नकोदर निवासी एक किसान की शिकायत पर की गई।

Trending Videos


शिकायतकर्ता ने गांव हरिपुर में 12 मरले का घर खरीदा था। सिविल मुकदमे में उसके पक्ष में फैसला आने और अपील खारिज होने के बाद सेल डीड दर्ज हुई। घर का कब्जा दिलाने के लिए दिए आवेदन पर कंप्यूटरीकृत हदबंदी के नाम पर 15,000 रुपये वसूले गए। इसके बाद कानूनगो जतिंदर सिंह ने तहसीलदार के नाम पर 1 लाख रुपये रिश्वत मांगी। 10,000 रुपये मौके पर ले लिए गए और बाकी किश्तों में देने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बातचीत रिकॉर्ड कर विजिलेंस से संपर्क किया। प्रारंभिक जांच के बाद टीम ने परमिंदर सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 20,000 रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी जतिंदर सिंह फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed