{"_id":"69945eb9b7acfa7af80dee74","slug":"three-people-were-duped-online-of-rs-538-lakh-fir-lodged-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145069-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: तीन लोगों से 5.38 लाख की ऑनलाइन ठगी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: तीन लोगों से 5.38 लाख की ऑनलाइन ठगी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग तीन लोगों से 5.38 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं। साइबर क्राइम सेल के माध्यम से मामलों की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, ओम प्रकाश महेश्वरी निवासी ज्वालापुर ने बीते 23 अक्तूबर को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 1,70,394 रुपये निकाल लिए। साइबर सेल में चली जांच के बाद इस मामले में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच एसआई मनीष भंडारी को सौंपी गई।
दूसरे मामले में शिवम धीमान निवासी ज्वालापुर ने शिकायत दी थी कि 30 सितंबर 2025 को उनके साथ ऑनलाइन ठगी कर 1,71,099 रुपये की धनराशि निकाल ली गई थी। उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज कर एसआई गिरीश चंद्र जांच दी गई।
तीसरा मामला खन्ना नगर निवासी पलक अरोड़ा का है। उसके साथ बीते 17 नवंबर को 1,96,966 रुपये की रकम ठग ली गई। इस मामले में अब जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर बैंक खातों और ट्रांजेक्शन डिटेल की जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos