सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Beautician commits suicide by hanging herself in Greater Noida

ब्यूटीशियन ने दी जान: इतनी बड़ी दुनिया में अकेली थी पूजा, नहीं थे माता-पिता; 11 माह पहले सहेली ने भी छोड़ा साथ

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस का का कहना है कि युवती कोतवाली क्षेत्र स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। जब युवती छोटी थी। तभी उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। युवती वर्तमान में शाहबेरी में किराये का कमरा लेकर अकेले रह रही थी। 

Beautician commits suicide by hanging herself in Greater Noida
ब्यूटीशियन ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शाहबेरी में रहने वाली एक ब्यूटीशियन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नया बाजार बजरगपुर जिला दक्षिणी दिनाजपुर पश्चिम बंगाल निवासी पूजा (23) के रूप में हुई है। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करा मामले की जांच कर रही थी। 

Trending Videos

 

माता-पिता को हो चुकी मौत
कोतवाली पुलिस का का कहना है कि युवती कोतवाली क्षेत्र स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। जब युवती छोटी थी। तभी उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। युवती वर्तमान में शाहबेरी में किराये का कमरा लेकर अकेले रह रही थी। करीब 11 माह पहले उसके साथ एक सहेली रहती थी। मगर फिलहाल वह अकेली रह रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे से आ रही थी बदबू
युवती ने कमरे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह पड़ोसियों और केयरटेकर को जब फ्लैट से दुर्गंध आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस किसी तरह से कमरे के अंदर दाखिल हुई। पड़ोसियों ने मुताबिक युवती वेलेंटाइन डे वाले दिन से दिखाई नहीं दे रही थी। इसलिए आशंका है कि 14 तारीख की रात उसने फंदा लगाया है। जब फ्लैट से दुर्गंध आई तो पड़ोसियों को पता चला।

पुलिस ने मौसी को बुलाया
वहीं पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। नोएडा में रहने वाली युवती की मौसी को घटना के संबंध में जानकारी दी है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। एसीपी सेंट्रल नोएडा पवन कुमार का कहना है कि मामले में परिजन ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed