सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mothers of 103 students will receive the Kamala Nehru Award

Haridwar News: 103 विद्यार्थियों की माताओं को मिलेगा कमला नेहरू पुरस्कार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Mothers of 103 students will receive the Kamala Nehru Award
विज्ञापन
हरिद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर-2 भेल रानीपुर ने सत्र 2024-25 में उपलब्धि हासिल की है। बहादराबाद ब्लॉक में सर्वाधिक 103 छात्रों की ओर से कमला नेहरू पुरस्कार जीता गया है, जो इनकी माताओं को दिया जाएगा।
Trending Videos

कमला नेहरू पुरस्कार उत्तराखंड सरकार की ओर से बोर्ड परीक्षाओं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को प्रदान किया जाता है। इसमें विद्यार्थियों की माताओं को एक-एक हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाते हैं। इस वर्ष बहादराबाद ब्लॉक में सर्वाधिक छात्र संख्या प्राप्त करने पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को यह सम्मान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल कहा कि यह उपलब्धि संपूर्ण विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत, अनुशासन और भारतीय संस्कारों पर आधारित शिक्षा का सुंदर परिणाम है। बहादराबाद ब्लॉक में सर्वाधिक 103 छात्रों की संख्या के साथ कमला नेहरू पुरस्कार प्राप्त करना अत्यंत गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed