{"_id":"699434e277ed3b58100ebe97","slug":"delhi-dwarka-road-accident-sahil-dhaneshra-death-case-mother-and-friend-reaction-2026-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हादसा: 'ओवर-स्पीडिंग के 13 चालान, नाबालिग दौड़ा रहा था कार'; मां के बाद साहिल के दोस्त ने खोला बड़ा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हादसा: 'ओवर-स्पीडिंग के 13 चालान, नाबालिग दौड़ा रहा था कार'; मां के बाद साहिल के दोस्त ने खोला बड़ा राज
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Feb 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली के द्वारका साउथ थाना क्षेत्र में बीती 3 फरवरी को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। हादसा द्वाराका इलाके में हुआ। जहां दो कारों और एक बाइक की टक्कर में 23 वर्षीय बाइक सवार साहिल धनेश्रा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
Delhi Dwarka Road Accident
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में एक भीषण सड़क दुर्घटना ने 23 वर्षीय साहिल धनेश्रा की जान ले ली। हादसा दिल्ली के द्वारका साउथ थाना इलाके में 3 फरवरी को हुआ। लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुई इस दुर्घटना में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक टैक्सी चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, द्वारका साउथ पुलिस स्टेशन को सुबह 11:57 बजे इस हादसे की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले साहिल की बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी से जा टकराई।
नाबालिग चालक और सुरक्षा चूक
इस भयावह टक्कर में साहिल धनेश्रा ने दम तोड़ दिया, जबकि टैक्सी चालक को गंभीर चोटें आईं। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि स्कॉर्पियो कार का चालक एक 17 वर्षीय नाबालिग था, जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।
आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि उसे बोर्ड परीक्षा के लिए अंतरिम जमानत मिल गई है। इस घटना ने नाबालिगों द्वारा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी के गंभीर मुद्दे को उजागर किया है।
Trending Videos

मां की व्यथा और न्याय की मांग
साहिल की मां, इन्ना माकन, इस हादसे से गहरे सदमे में हैं और अपने बेटे के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिस स्कॉर्पियो ने उनके बेटे को कुचला, उस पर पहले से ही ओवर-स्पीडिंग के 13 चालान थे। इसके बावजूद, वाहन के मालिक (जो कि आरोपी चालक के पिता हैं) ने उसे नहीं रोका।

इन्ना माकन ने बताया कि उनका बेटा 3 फरवरी को ऑफिस जा रहा था, जब यह दुर्घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कॉर्पियो चालक बहुत तेज गति से गाड़ी चला रहा था, और उसकी बहन साथ में बैठकर 'रील' बना रही थी। गाड़ी उल्टी लेन में चलाई जा रही थी और बस के सामने स्टंट करने का प्रयास किया गया, जिससे यह भयानक हादसा हुआ।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक आपराधिक कृत्य है, जिसमें उनके बेटे की जान चली गई। इन्ना माकन ने सोशल मीडिया पर भी अपने बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई है।
'सिंगल मॉम के तौर पर 23 साल तक पाला'
उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने अपने 22+ वर्षीय प्रतिभाशाली बेटे साहिल धनेश्रा को एक सिंगल मॉम के तौर पर 23 साल तक पाला। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कार चालक और उसकी बहन ने रील बनाने के चक्कर में उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी।

मृतक साहिल के दोस्त मानव सचदेवा ने कहा कि मैंने अपनी ज़िंदगी में इतना मेहनती इंसान कभी नहीं देखा। मैं सोच भी नहीं सकता कि कोई दूसरा दोस्त अपने परिवार और अपने लिए इतनी मेहनत करता होगा। मुझे उसकी मां से इशारा मिला था। वे शायद उसे मैनचेस्टर या जर्मनी भेजना चाहते थे। उसने मुझसे इस बारे में पूछा। लेकिन मैंने मना कर दिया क्योंकि मेरा पूरा परिवार यहीं है और मेरा पूरा बिजनेस यहीं सेट अप है।
दोस्त ने बताया कि "हम अभी अपनी आवाज उठा रहे हैं। हमारी मांग यह है कि सबसे पहले, उसे कुछ समय जेल में रहना चाहिए और उसने जो किया उसके लिए उसे सजा मिलनी चाहिए। उसे याद रखना चाहिए कि अगर दो लोगों ने दो जानें ले लीं तो उसके साथ क्या होता है। उसके पिता को याद रखना चाहिए कि उन्होंने अपने बेटे को बिना लाइसेंस वाली कार में भेजा था।
वहीं, हादसे में घायल कैब ड्राइवर अजीत सिंह ने कहा कि मैं लाल बहादुर कॉलेज के पास इंतजार कर रहा था। तभी पीछे से एक स्कॉर्पियो आई और मेरी कार को टक्कर मार दी और मेरी कार आगे जाकर बस से टकरा गई। कुछ बच्चों ने मुझे कार से बाहर निकाला और उन्होंने मुझे हॉस्पिटल भेजा।
उसके बाद, उन्होंने टांके लगाए और करीब 4 बजे मुझे छुट्टी दे दी... मैं अपने घर में अकेला कमाने वाला इंसान हूं। डॉक्टरों के मुताबिक, मैं अगले 5-6 महीने तक काम नहीं कर पाऊंगा। तब तक, परिवार और मेरा क्या होगा?।