सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One person died in a collision between a car and a motorcycle in Dwarka area

Delhi Accident: रील बनाने के लिए नाबालिग ने दौड़ाई स्कॉर्पियो, बाइक सवार की ली जान, मां ने लगाई इंसाफ की गुहार

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Feb 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली के द्वारका में 3 फरवरी को हुई सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक साहिल धनेश्रा की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने साहिल की बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी से जा टकराई, जिससे साहिल की मौत हो गई और टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

One person died in a collision between a car and a motorcycle in Dwarka area
Delhi Accident - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के द्वारका साउथ थाना क्षेत्र में बीती 3 फरवरी को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। हादसा द्वाराका इलाके में हुआ। जहां दो कारों और एक बाइक की टक्कर में 23 वर्षीय बाइक सवार साहिल धनेश्रा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

Trending Videos

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, द्वारका साउथ पुलिस स्टेशन में सुबह 11.57 बजे इस हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। द्वारका साउथ थाना क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साहिल की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी से जा टकराई। हादसे में साहिल की मौत हो गई और टैक्सी चालक घायल हो गया। स्कॉर्पियो कार का चालक नाबालिग (17 वर्ष) बिना ड्राइविंग लाइसेंस के पाया गया। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, आरोपी को जमानत मिल चुकी है, बताया गया कि आरोपी को बोर्ड परीक्षा के लिए अंतरिम जमानत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे के बाद साहिल की मां इन्ना माकन ने बताया कि जिस गाड़ी से बेटे की बाइक में टक्कर लगी, उसपर पहले से 13 चालान थे। ये सभी चालान ओवर स्पीड के है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी को अंतरिम जमानत मिल गई है। मैं पुलिस से मिली तो मुझे कहा गया कि हमारी ओर से निष्पक्ष जांच होगी। इन्ना माकन ने इंसाफ की मांग की है।

साहिल धनेश्रा की मां इन्ना माकन ने बताया, 'मेरा बेटा 3 फरवरी को ऑफिस जा रहा था। यह लड़का (स्कॉर्पियो ड्राइवर) बहुत स्पीड में था। इसकी बहन साथ में बैठी थी और रील बना रही थी। ये गाड़ी उल्टी लेन में चला रहा था और बस के ठीक सामने आकर स्टंट करने लगा। मेरे बेटे ने दाईं ओर देखा कि जगह है या नहीं। क्योंकि बस के बाईं ओर एक ई-रिक्शा था। स्कॉर्पियो से इन्होंने बस के सामने स्टंट मारा और मोटरसाइकिल से उड़ा दिया। दुर्घटना में एक कैब ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह एक आपराधिक गतिविधि दिखाता है।'

उन्होंने आगे कहा, 'कुछ बच्चे सोचते हैं कि वे सड़क पर कुछ भी कर सकते हैं क्योंकि उनके माता-पिता के पास पैसे हैं, यह एक आपराधिक सोच है। यह सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं है। मेरे बेटे की मौत उनकी फन रील की वजह से हुई। उसके (स्कॉर्पियो) खिलाफ पहले से ही कई ओवर-स्पीडिंग चालान हैं, फिर भी उसके पिता ने उसे नहीं रोका। मुझे अपने बेटे के लिए इंसाफ चाहिए। उसके (स्कॉर्पियो ड्राइवर) पास लाइसेंस भी नहीं है।'

वहीं, इन्ना माकन ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की है। पीड़ित की मां ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैंने अपने बेटे साहिल धनेशरा को खो दिया, जो 22+ साल का एक युवा और बहुत टैलेंटेड लड़का था। मैंने उसे 23 साल तक अकेले एक सिंगल मॉम के तौर पर पाला-पोसा। उसे एक कार ड्राइवर और उसकी बहन ने बेरहमी से मार डाला। वे लोग रील बना रहे थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed