{"_id":"699463b7f6b2f4d67a05384a","slug":"gdfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-87989-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: युवक-युवतियों की बेसबॉल से पिटाई के मामले में जाट समुदाय ने घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: युवक-युवतियों की बेसबॉल से पिटाई के मामले में जाट समुदाय ने घेरा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
-घटना का 19 सेकेंड का एक वीडियो वायरल, युवक को बचाने के लिए कार से उतरी युवती को बाल खींचकर गिराया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में हार्न बजाने पर हुए विवाद में युवक और युवतियों की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के नेतृत्व में सैकड़ों लोग बिसरख कोतवाली पहुंच गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने फरार आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं घटना का 19 सेकेंड का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि आरोपी सोसाइटी के बाहर कार के पास एक युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। जब युवती युवक को बचाने के लिए कार से बाहर आती है तो आरोपी उसके बाल खींचकर नीचे गिरा देते हैं।
अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी दांतल ने बताया कि पीड़िता की मां अपनी बेटियों के साथ तीन दिन पहले उनके कार्यालय पर आई थी। जाट समुदाय की बेटियों के साथ बर्बरता के साथ मारपीट की गई है। आरोपियों द्वारा पिटाई के बाद घटना के जबरन वीडियो डिलीट कराई गई। इस कारण जाट समाज के सभी संगठनों और हिंदू वादी संगठनों को घटना से अवगत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचने का आह्वान किया था। पुलिस की ओर से अभी गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मगर पुलिस से मांग की गई है कि हत्या के प्रयास की धाराओं में कार्रवाई की जाए।
दो आरोपी जा चुके हैं जेलः एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके गौतम का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। शाहरुख (32) निवासी गाजियाबाद व अजीम (21) निवासी अमरोहा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पिटाई से घायल एक युवक की हालत में सुधार हो रहा है। जो आरोपी घटना के समय आरोपियों के साथ बीच बचाव में आया था। उसकी भी पहचान कर ली गई है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महिला मित्र को टशन दिखाने के लिए दिखाई दबंगई: जांच में पता चला है कि घटना वाले आरोपियों के साथ उनकी महिला मित्र भी थी। इस कारण आरोपियों ने उन्हें टशन दिखाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। घटना के संबंध में हिंदू संगठनों की ओर से भी प्रदर्शन किया गया था।
Trending Videos