फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Foreign student arrested in site engineer's death case

Jalandhar News: साइट इंजीनियर की मौत मामले में विदेशी विद्यार्थी काबू

Mon, 07 Sep 2026 05:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 07 Sep 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Foreign student arrested in site engineer's death case
सड़क निर्माण के दौरान कार की टक्कर से हुई थी साइट इंजीनियर की माैत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा। फगवाड़ा-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान साइट इंजीनियर संदीप कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई सतीश कुमार के बयान पर विदेशी कार चालक मौगतबा को गिरफ्तार किया है।

संदीप कुमार एनएचएआई के तहत ढींगरा ब्रदर्स कंपनी में साइट इंजीनियर था। 4 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह ईस्टवुड के सामने सड़क निर्माण में लगा था तभी तेज रफ्तार टाटा पंच कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संदीप उछलकर सड़क की दूसरी तरफ जा गिरा और कार एक ट्रक से टकरा गई। गंभीर घायल संदीप को सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। सतीश कुमार ने कार चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed