{"_id":"6af6e1233bd3a2eaf5006375","slug":"haryana-cm-nayab-saini-upon-reaching-jalandhar-lashed-out-at-aap-and-congress-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर पहुंचे हरियाणा के सीएम: आप और कांग्रेस पर बरसे, आरोप-पंजाब में 'आम आदमी' नहीं, 'खास आदमी' की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर पहुंचे हरियाणा के सीएम: आप और कांग्रेस पर बरसे, आरोप-पंजाब में 'आम आदमी' नहीं, 'खास आदमी' की सरकार
Fri, 13 Nov 2026 03:37 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:37 PM IST
सार
हरियाणा के सीएम नायब सैनी शुक्रवार को जालंधर पहुंचे। इस दाैरान वे मान सरकार पर जमकर बरसे। सैनी ने कहा कि आज पंजाब के लोग डरे हुए हैं, लेकिन जिस दिन चुनाव आचार संहिता लागू होगी, उस दिन सरकार की वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
जालंधर पहुंचे सीएम नायब सैनी
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शुक्रवार को जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार और कांग्रेस पर तीखे राजनीतिक हमले किए।
सैनी शहर में सहयोग वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा कि पंजाब में यह 'आम आदमी' की नहीं, बल्कि 'खास आदमी' की सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई नहीं हुई और सरकार ने केवल अपने करीबी लोगों को मजबूत करने का काम किया है।
विज्ञापन
आप के टिकट वितरण पर सवाल उठाते हुए सैनी ने आरोप लगाया कि जिन मौजूदा विधायकों ने पार्टी नेतृत्व की बात नहीं मानी, उनके टिकट काट दिए गए, जबकि भ्रष्टाचार में कथित रूप से लिप्त नेताओं को दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि खुद को कट्टर ईमानदार बताने वालों ने पंजाब को भ्रष्टाचार की दलदल में धकेल दिया है।
राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उनकी 'जवानी बचाओ यात्रा' को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को दूसरी पार्टियों के सफाए की बात करने से पहले कांग्रेस के पुराने घोषणापत्र और अपने शासनकाल के वादों पर नजर डालनी चाहिए।
सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने पवित्र गुटका साहिब की शपथ लेकर पंजाब से नशा खत्म करने और हर घर में रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन उनके शासनकाल में नशे और बेरोजगारी की समस्या खत्म नहीं हुई। राहुल गांधी की कार्यशैली पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने तंज कसा कि कोई उन्हें स्क्रिप्ट लिखकर दे देता है और वह आकर उसे पढ़ देते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर चन्नी को एक डंपर पर चढ़कर अवैध खनन का मुद्दा उठाते देखा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चन्नी को अपने साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी उस डंपर में बैठा लेना चाहिए, क्योंकि उनके अनुसार अवैध खनन कांग्रेस के शासनकाल में भी बड़े स्तर पर होता रहा और मौजूदा मान सरकार में भी जारी है।
विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए सैनी ने कहा कि विपक्षी नेता चुटकुले सुनाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन चुटकुलों से लोगों का पेट नहीं भरता। जनता को भाषणों और वादों के बजाय विकास और काम चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश और प्रदेशों में विकास को नई दिशा मिल सकती है।