Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Haryana CM Nayab Saini, upon reaching Jalandhar, lashed out at AAP and Congress.

जालंधर पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सैनी आप और कांग्रेस पर बरसे

Fri, 13 Nov 2026 03:37 PM IST
Nivedita Nivedita
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:37 PM IST
Haryana CM Nayab Saini, upon reaching Jalandhar, lashed out at AAP and Congress.
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शुक्रवार को जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार और कांग्रेस पर तीखे राजनीतिक हमले किए।  सैनी शहर में सहयोग वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा कि पंजाब में यह 'आम आदमी' की नहीं, बल्कि 'खास आदमी' की सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई नहीं हुई और सरकार ने केवल अपने करीबी लोगों को मजबूत करने का काम किया है। आप के टिकट वितरण पर सवाल उठाते हुए सैनी ने आरोप लगाया कि जिन मौजूदा विधायकों ने पार्टी नेतृत्व की बात नहीं मानी, उनके टिकट काट दिए गए, जबकि भ्रष्टाचार में कथित रूप से लिप्त नेताओं को दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि खुद को कट्टर ईमानदार बताने वालों ने पंजाब को भ्रष्टाचार की दलदल में धकेल दिया है। उन्होंने आगे कहा कि आज पंजाब के लोग डरे हुए हैं, लेकिन जिस दिन चुनाव आचार संहिता लागू होगी, उस दिन सरकार की वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी। राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी साधा निशाना कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उनकी 'जवानी बचाओ यात्रा' को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को दूसरी पार्टियों के सफाए की बात करने से पहले कांग्रेस के पुराने घोषणापत्र और अपने शासनकाल के वादों पर नजर डालनी चाहिए। सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने पवित्र गुटका साहिब की शपथ लेकर पंजाब से नशा खत्म करने और हर घर में रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन उनके शासनकाल में नशे और बेरोजगारी की समस्या खत्म नहीं हुई। राहुल गांधी की कार्यशैली पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने तंज कसा कि कोई उन्हें स्क्रिप्ट लिखकर दे देता है और वह आकर उसे पढ़ देते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर चन्नी को एक डंपर पर चढ़कर अवैध खनन का मुद्दा उठाते देखा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चन्नी को अपने साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी उस डंपर में बैठा लेना चाहिए, क्योंकि उनके अनुसार अवैध खनन कांग्रेस के शासनकाल में भी बड़े स्तर पर होता रहा और मौजूदा मान सरकार में भी जारी है।  विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए सैनी ने कहा कि विपक्षी नेता चुटकुले सुनाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन चुटकुलों से लोगों का पेट नहीं भरता। जनता को भाषणों और वादों के बजाय विकास और काम चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश और प्रदेशों में विकास को नई दिशा मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, 16 नवंबर से बढ़ेगी ठंड

13 Nov 2026

ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ठंड के बीच बसों में पहुंचे भक्त; घर बैठे करें माता रानी के दर्शन

13 Nov 2026

राजासांसी से सोनिया मान को मिला आप का टिकट, झूमे समर्थक

13 Nov 2026

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने लुधियाना में सिधवां कैनाल पर बने छठ पूजा घाट का लिया जायजा

13 Nov 2026

लखनऊ के जैन मंदिर डालीगंज में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन, 9 से 15 नवंबर तक चलेगा

13 Nov 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर में पराली जलाने के अब तक 356 मामले आए सामने, 131 किसानों पर केस दर्ज

काम अधूरा देख भड़कीं डीएम! ठेकेदार को लगाई जमकर फटकार

13 Nov 2026
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

13 Nov 2026

MP में नवंबर में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

13 Nov 2026

सीतापुर: लहरपुर-भदफर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर

13 Nov 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से हुआ शृंगार, चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कर दिए दिव्य दर्शन

13 Nov 2026

संतकबीरनगर: स्वच्छता, संयम और सामाजिक एकता का संदेश देता है महापर्व छठ

13 Nov 2026

बस्ती: पानी की टंकी से बैट्री चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

13 Nov 2026

देवरिया: उग्रसेन सेतु की मरम्मत में लगेगा एक माह

13 Nov 2026

संतकबीरनगर: छठ घाटों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

13 Nov 2026

84 कोसी परिक्रमा: जय श्रीराम के जयघोष के बीच शेरवाघाट पहुंचे श्रद्धालु

13 Nov 2026

संतकबीरनगर: मूर्ति विसर्जन को लेकर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन

13 Nov 2026

महराजगंज: प्रतिमा विसर्जन के दौरान राप्ती नदी में डूबा युवक

13 Nov 2026

महराजगंज: मौसम बदलते ही बढ़े बच्चों में सर्दी-खांसी और बुखार के मरीज

13 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: ई-रिक्शा चालक पर चाकू से जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

13 Nov 2026

महराजगंज: जनगणना-2027 के लिए 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

13 Nov 2026

महाराजगंज: मां भद्रकाली की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

13 Nov 2026

देवरिया: डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में देवरिया ने माधोपुर को हराया

13 Nov 2026

देवरिया: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े मरीज

13 Nov 2026

बस्ती: 20 स्पेशल ट्रेनें चलाने के बाद भी यात्रियों को राहत नहीं, 10 ट्रेनें घंटों लेट

13 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: विवेकानंद मोहल्ले में 40 लाख से बनी 350 मीटर सीसी सड़क

13 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: मौसम बदलते ही बढ़े आंखों में जलन और लालिमा के मरीज

13 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: मंदिर चौराहे पर रोजाना जाम से राहगीर परेशान

13 Nov 2026

कुशीनगर: तमकुहीराज में आधे घंटे फंसी रही एंबुलेंस

13 Nov 2026

सिविल अस्पताल से जेल गारद को चकमा देकर हेरोइन तस्कर फरार

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed