फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Hockey grand spectacle to begin on October 27 Bhagwant Mann to inaugurate Asian Champions Trophy

27 अक्तूबर से सजेगा हॉकी का महाकुंभ: सीएम मान करेंगे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का उद्घाटन, जालंधर में जुटी टीमें

Fri, 23 Oct 2026 03:21 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Fri, 23 Oct 2026 03:21 PM IST
सार

जालंधर पहुंची जापान की टीम का पारंपरिक पंजाबी अंदाज में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। टीम के कार्यवाहक मुख्य कोच योशीहिरो अनाई ने पंजाब सरकार और स्थानीय लोगों के गर्मजोशी भरे आतिथ्य-सत्कार की सराहना की।

विज्ञापन
Hockey grand spectacle to begin on October 27 Bhagwant Mann to inaugurate Asian Champions Trophy
जापानी टीम का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलों की दुनिया में पंजाब एक नया इतिहास रचने जा रहा है। 27 अक्तूबर से जालंधर के बर्लटन पार्क स्थित सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन


आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब पंजाब सरकार, हॉकी इंडिया और हॉकी पंजाब के साझा प्रयासों से राज्य में इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर पंजाब के खेल प्रेमियों और हॉकी प्रशंसकों में खासा उत्साह है। टूर्नामेंट के लिए सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम को नया रूप देते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस किया गया है।
विज्ञापन




उभरते खिलाड़ियों के लिए बनेगा प्रेरणा स्रोत
हॉकी पंजाब के जनरल सेक्रेटरी अमरीक सिंह पंवार ने कहा कि यह टूर्नामेंट आने वाली पीढ़ी और उभरते हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बनेगा। विभिन्न देशों की टीमों का जालंधर पहुंचना शुरू हो गया है। जापान की पुरुष हॉकी टीम यहां पहुंचकर अभ्यास में जुट गई है, जबकि मलेशिया सहित अन्य टीमों के भी पहुंचने का सिलसिला जारी है। खुद हॉकी खिलाड़ी रहे अमरीक सिंह पंवार ने कहा कि जिस धरती पर हमारे खिलाड़ी पले-बढ़े, उसी मिट्टी पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मुकाबला करते देखना सपने के सच होने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढोल-नगाड़ों से हुआ जापानी टीम का स्वागत
जालंधर पहुंची जापान की टीम का पारंपरिक पंजाबी अंदाज में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। टीम के कार्यवाहक मुख्य कोच योशीहिरो अनाई ने पंजाब सरकार और स्थानीय लोगों के गर्मजोशी भरे आतिथ्य-सत्कार की सराहना की। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर हुए स्वागत ने पूरी टीम का दिल जीत लिया।


पंजाबी खाने के बारे में पूछे जाने पर अनाई ने मुस्कुराते हुए कहा कि अभी उन्हें इसे चखने का मौका नहीं मिला है, लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि पंजाबी खाना बेहद स्वादिष्ट होगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि कप्तान मासाकी ओहाशी की अगुवाई में जापानी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी, ताकि जालंधर के खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों को रोमांचक हॉकी मुकाबले देखने को मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed