{"_id":"6932e9f969157588dd0f6176","slug":"night-temperature-drops-2-degrees-below-normal-in-punjab-adampur-continues-to-be-the-coldest-kapurthala-news-c-284-1-ptl1001-10280-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोल्डवेव का अलर्ट: रात का पारा सामान्य से 2 डिग्री नीचे गिरा, आदमपुर लगातार सबसे ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोल्डवेव का अलर्ट: रात का पारा सामान्य से 2 डिग्री नीचे गिरा, आदमपुर लगातार सबसे ठंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 07:49 PM IST
सार
पंजाब में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है लेकिन फिलहाल पंजाब में आने वाले छह दिनों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
पंजाब में ठंड
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में ठंड बढ़ती जा रही है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 2 डिग्री नीचे गिर गया है। दो डिग्री के साथ आदमपुर लगातार सबसे ठंडा रहा।
Trending Videos
वहीं फरीदकोट का न्यूनतम पारा 3 डिग्री और बठिंडा का 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज के लिए भी पंजाब के आठ जिलों में कोल्ड वेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा व फाजिल्का जिले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही पंजाब में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है लेकिन फिलहाल पंजाब में आने वाले छह दिनों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना हुआ है। सबसे अधिक 26 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
अमृतसर का न्यूनतम पारा 5.8 डिग्री, लुधियाना का 5.6 डिग्री, पटियाला का 5.8 डिग्री, पठानकोट का 6.4 डिग्री, फिरोजपुर का 6.2 डिग्री, गुरदासपुर का 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री, लुधियाना का 23.9 डिग्री, पटियाला का 23.2 डिग्री, पठानकोट का 22.2 डिग्री, गुरदासपुर का 22.5 डिग्री, फिरोजपुर का 22.7 डिग्री, फरीदकोट का 23.5 डिग्री और एसबीएस नगर का 22.6 डिग्री दर्ज किया गया।