{"_id":"6a4f28a098573ae25d060c77","slug":"police-encounter-in-jalandhar-shooter-arrested-after-being-shot-in-leg-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में पुलिस मुठभेड़: पैर में गोली लगने के बाद शूटर गिरफ्तार, डॉक्टरों से रंगदारी मांगने का आरोपी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में पुलिस मुठभेड़: पैर में गोली लगने के बाद शूटर गिरफ्तार, डॉक्टरों से रंगदारी मांगने का आरोपी है
Thu, 09 Jul 2026 10:20 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
जालंधर में पुलिस मुठभेड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर में गुरुवार को पुलिस और शूटर के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शूटर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी की पहचान योद सिंह उर्फ ‘लब्बू’, निवासी शाहकोट, के रूप में हुई है। यह कार्रवाई गांव शाहपुर क्षेत्र में उस समय हुई जब सीआईए स्टाफ की टीम गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने पहुंची थी।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें लब्बू के पैर में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से डॉक्टरों को फोन कर कथित तौर पर रंगदारी मांग रहा था। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क, हथियारों के स्रोत और संभावित साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले में विस्तृत जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे हो सकते हैं।