Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Canal embankment breaches in Jalandhar; water enters residential colonies; relief operations continue through the night.
{"_id":"6a50a684231c1d292803c8a8","slug":"video-canal-embankment-breaches-in-jalandhar-water-enters-residential-colonies-relief-operations-continue-through-the-night-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में नहर का बांध टूटा, कॉलोनियों में घुसा पानी, रातभर चला राहत अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में नहर का बांध टूटा, कॉलोनियों में घुसा पानी, रातभर चला राहत अभियान
जालंधर के गदईपुर इलाके में नहर का बांध टूटने से आसपास की कॉलोनियों में पानी घुस गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू कर दिया। मिट्टी से भरी बोरियों और क्रेन मशीन की मदद से टूटे बांध को बंद करने का प्रयास किया गया, जिससे पानी के बहाव को काफी हद तक रोक लिया गया। बताया जा रहा है कि कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण नहरों का जलस्तर बढ़ गया था, जिससे ओवरफ्लो होकर बांध टूट गया। राहत की बात यह रही कि पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंचा, अन्यथा भारी नुकसान हो सकता था। हालांकि कॉलोनियों में पानी भरने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय निवासी देसराज ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे बांध टूटने की सूचना मिली, जिसके बाद लोगों ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया। रात 2 बजे दो स्थानों पर बांध टूट गया था, लेकिन सुबह तक काफी हद तक स्थिति पर काबू पा लिया गया। वहीं क्रेन मालिक मोनू ने बताया कि उनकी मशीन सड़क निर्माण कार्य में लगी थी, जिसे तुरंत मौके पर लाकर मिट्टी डालकर दोनों जगह नए अस्थायी बांध तैयार किए गए। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में यदि भारी बारिश जारी रही तो निचले इलाकों में जलभराव और लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।