फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 20 employees counting offerings at Ram Mandir resign; workload increases amidst ongoing probe.

UP: राम मंदिर में चढ़ावा गिनने वाले 20 कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा, जांच के बीच बढ़ा काम का दबाव

Fri, 10 Jul 2026 07:33 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 10 Jul 2026 07:33 PM IST
सार

राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती करने वाले 20 कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है। जांच के बाद कार्यप्रणाली में बदलाव, बढ़े कार्यभार और सुरक्षा नियमों को इसकी वजह बताया जा रहा है। अब सीमित कर्मचारियों के साथ गिनती का काम चल रहा है और नई डिजिटल व्यवस्था लागू करने की तैयारी जारी है।

विज्ञापन
UP: 20 employees counting offerings at Ram Mandir resign; workload increases amidst ongoing probe.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती करने वाले 20 कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, चढ़ावे में कथित गबन की जांच शुरू होने के बाद कार्य का दबाव बढ़ने और बदली कार्यप्रणाली के चलते कर्मचारियों ने यह फैसला लिया। इस्तीफों के बाद अब गिनती केंद्र में केवल करीब एक दर्जन कर्मचारी ही नियमित रूप से काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


ट्रस्ट सूत्रों के मुताबिक, गबन का मामला सामने आने के बाद ही कर्मचारियों की उपस्थिति कम होने लगी थी। पहले जहां करीब 40 कर्मचारी इस कार्य में लगे थे, वहीं जांच के बाद केवल 15 से 20 कर्मचारी ही नियमित रूप से ड्यूटी पर आ रहे थे। अब इनमें से करीब 20 कर्मचारियों ने भी इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन

पहले चढ़ावे की गिनती दो शिफ्टों में होती थी

कर्मचारियों का कहना है कि पहले चढ़ावे की गिनती दो शिफ्टों में होती थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया एक ही शिफ्ट में करीब नौ से दस घंटे तक चलती है। इसके बावजूद मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। उन्होंने यह भी बताया कि पहले टेबल-कुर्सियों पर बैठकर गिनती होती थी, जबकि अब फर्श पर बैठकर काम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद गिनती केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था भी काफी सख्त कर दी गई है। कर्मचारियों को कई चरणों की तलाशी के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। उन्हें बिना जूते-चप्पल, मोबाइल फोन और निजी सामान के ही अंदर जाने की अनुमति है। मंदिर परिसर में विभिन्न सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद ही वे गिनती केंद्र तक पहुंचते हैं।

निगरानी के लिए चार कर्मचारियों की अलग से तैनाती

सूत्रों के अनुसार, गिनती प्रक्रिया की निगरानी के लिए चार कर्मचारियों की अलग से तैनाती की गई है। ट्रस्ट क्यूआर कोड आधारित पहचान पत्र, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक समान यूनिफॉर्म और डिजिटल एंट्री-एग्जिट सिस्टम लागू करने की तैयारी भी कर रहा है। वहीं, चढ़ावे में कथित गबन मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस जांच के साथ ट्रस्ट की आंतरिक जांच भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed