फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP gears up for assembly elections, special focus on strengthening booths; strategy developed

यूपी: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, बूथ को मजबूत करने पर रहेगा विशेष फोकस; बनी ये रणनीति

Sat, 11 Jul 2026 09:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 11 Jul 2026 09:19 PM IST
सार

UP Assembly elections: प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से कहा कि विपक्ष झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार का माहौल बनाने में जुटा है। उससे उसी की भाषा में जवाब देना होगा। 

विज्ञापन
UP: BJP gears up for assembly elections, special focus on strengthening booths; strategy developed
चुनाव तैयारियों में जुटी यूपी भाजपा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद भाजपा अब जमीनी स्तर पर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इसके लिए भाजपा ने शनिवार को हुई बैठक में संगठन को बूथ को पार्टी के लिए जीत का मजबूत किला बनाने के साथ ही विपक्ष के खिलाफ आक्रामक रणनीति का खाका तैयार किया गया। बैठक में तय किया गया कि घर नए के साथ ही घर बैठे पुराने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संपर्क करके उनको बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी देकर सक्रिय किया जाए। इसके साथ ही पार्टी से जनता जोड़ने के लिए आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए भी सभी पदाधिकारियों को टास्क दिया गया है।

विज्ञापन


नई कार्यकारिणी और सभी मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने पार्टी मुख्यालय में आगामी चुनावी तैयारियों की रणनीति तैयार की और पदाधिकारियों को चुनाव जीतने का मंत्र समझाया। बैठक में खास तौर से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तीकरण, जनसंपर्क अभियान, वृक्षारोपण, डिजिटल बूथ प्रशिक्षण और कारगिल विजय दिवस की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पूरे प्रदेश में श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों के सम्मान और युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना जगाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से कहा कि विपक्ष झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार का माहौल बनाने में जुटा है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं और विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के आधार पर जवाब दें। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिए संगठन और सरकार को पूरी ताकत के साथ जनता के बीच काम करना होगा। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि संगठन के अभियान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहें, बल्कि जनसंपर्क बढ़ाने और जनता का विश्वास मजबूत करने का माध्यम बनें। प्रत्येक पदाधिकारी अपने क्षेत्र में नियमित प्रवास करें, संगठन की समीक्षा करें और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद बनाए रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ को हर स्तर पर मजबूत करने की कवायद

UP: BJP gears up for assembly elections, special focus on strengthening booths; strategy developed
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

वहीं, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ आधारित है और सभी गतिविधियों का केंद्र भी बूथ ही होना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों, पुराने और नए कार्यकर्ताओं, पूर्व पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार केवल बैठकों से नहीं, बल्कि लगातार संपर्क, समन्वय और सक्रिय भागीदारी से होगा। बैठक में आगामी वृक्षारोपण अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने पर भी जोर दिया गया। धर्मपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता सिर्फ पौधे न लगाएं, बल्कि उनके संरक्षण का भी संकल्प लें। साथ ही डिजिटल बूथ प्रशिक्षण अभियान को तेज करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सरल ऐप के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे सरकार की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचा सकें। पदाधिकारियों से संगठन द्वारा तय सभी कार्यक्रमों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed