{"_id":"6a524f81b5b552fe4a0e556e","slug":"ac-bus-roof-leakage-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1823673-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लग्जरी बसों की छत से टपक रहा बारिश व एसी का पानी, यात्री का लैपटॅाप खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लग्जरी बसों की छत से टपक रहा बारिश व एसी का पानी, यात्री का लैपटॅाप खराब
विज्ञापन
लग्जरी बसों की छत से टपक रहा बारिश व एसी का पानी, यात्री का लैपटॅाप खराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आधा दर्जन से अधिक एसी बसों की छतों की रोजाना आ रहीं शिकायतें
लखनऊ। अवध डिपो की लग्जरी बसें यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई हैं। छतों से बारिश का पानी टपक रहा है, जिससे मुसाफिरों का लगेज भीग रहा है। खराब हो रहा है तथा उनका सफर मुहाल हो रहा है।
ऐसा ही मामला शनिवार को रोडवेज के अवध डिपो में नाराज यात्री ने दर्ज कराया है। यात्री गाैरव पटेल ने बताया कि वह लखनऊ से वाराणसी जाने के लिए एसी जनरथ बस संख्या यूपी 33 एटी 4822 में आलमबाग से सवार हुए थे। उन्होंने बताया कि बस में सवार होने पर काफी गंदगी मिली। इसके बाद वह अपनी सीट पर बैठे और सीट के ऊपर बने लगेज कम्पार्टमेंट में अपना लैपटाॅप व अन्य सामान रख दिया। उसमें काफी पानी भरा हुआ था। जब उन्होंने लैपटाॅप बैग उठाया तो वह पूरी तरह से भीग चुका था। ऐसा सिर्फ उनके साथ ही नहीं, अन्य यात्रियों के साथ भी हुआ। इसकी शिकायत उन्होंने कंडक्टर से की, जिस पर उन्हें बताया गया कि एसी का पानी शायद लीक होकर भर गया है। उन्होंने जब रोडवेज प्रशासन से शिकायत की तो उन्हें किराया वापस लेने का विकल्प दिया गया। वह लैपटॅाप लेकर अहिमामऊ में ही उतर गए। रोडवेज की ओर से उनकी शिकायत पर किसी प्रकार का सहयोग व समाधान नहीं किया गया।
रोजाना आ रहीं छत टपकने की शिकायतें
अवध डिपो की लग्जरी बसों से छत टपकने की शिकायतें रोजाना दर्ज हो रही हैं। शनिवार को बस संख्या यूपी 32 एटी 5839, यूपी 33 एटी 5754, यूपी 33 एटी 5862 सहित करीब आधा दर्जन जनरथ बसों में ऐसी शिकायतें ड्राइवर व कंडक्टरों ने दर्ज कराई।
विज्ञापन
निजी एजेंसी के पास है मरम्मत
अवध डिपो में बसों की मरम्मत का कार्य निजी एजेंसी के पास है। ऐसे में बसों की छतों का टपकना गंभीर मुद्दा है। महंगा टिकट लेने के बावजूद यात्रियों को सुरक्षित सफर नहीं मिल रहा है। यात्री गाैरव पटेल की ओर से इसे लेकर भी शिकायत की गई है।