{"_id":"6a5275e1c9f63dfd9102bf6b","slug":"up-sp-to-contest-assembly-elections-with-new-strategy-50-new-digital-warriors-to-be-added-to-every-booth-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नई रणनीति से विधानसभा चुनाव में उतरेगी सपा, हर बूथ में जोड़े जाएंगे 50 नए डिजिटल योद्धा; होगा ये बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नई रणनीति से विधानसभा चुनाव में उतरेगी सपा, हर बूथ में जोड़े जाएंगे 50 नए डिजिटल योद्धा; होगा ये बदलाव
Sat, 11 Jul 2026 10:27 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:27 PM IST
सार
SP new strategy: यूपी विधानसभा चुनाव में सपा बदली हुई रणनीति से चुनाव लड़ती हुई दिखेगी। इन चुनावों में सपा ऑनलाइन तरीके से भी पार्टी को मजबूत करेगी।
विज्ञापन
सपा ने शुरू की चुनावी तैयारियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए प्रदेव्यापी घर-घर संपर्क अभियान का शंखनाद कर दिया है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर जिला और शहर कमेटियों के कार्यकर्ताओं और शीर्ष पदाधिकारियों को सीधे इस अभियान की कमान सौंपी गई है। इस रणनीति के जरिए सपा न केवल अपनी जनकल्याणकारी घोषणाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी, बल्कि बूथ स्तर पर पार्टी का एक अभूतपूर्व डिजिटल ढांचा भी खड़ा करने जा रही है।
विज्ञापन
पार्टी के इस प्रयास को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। अभियान के तहत सपा कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के गांवों, कस्बों और मोहल्लों में घर-घर दस्तक देंगे। इस दौरान पार्टी की नीतियों, भावी योजनाओं और चुनावी घोषणाओं के पत्रक बांटे जाएंगे। कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य आम जनता को यह समझाना है कि सपा की सरकार बनने पर उनके जीवन में क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे।
विज्ञापन
हर बूथ पर 40-50 नए डिजिटल सदस्य बनाने का लक्ष्य
पार्टी ने इस बार पारंपरिक राजनीति से आगे बढ़कर तकनीक का सहारा लिया है। रणनीति के तहत सूबे के प्रत्येक मतदान केंद्र (बूथ) पर 40 से 50 नए सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। ये सभी सदस्य पूरी तरह से डिजिटल माध्यम (मोबाइल एप या ऑनलाइन पोर्टल) के जरिये पार्टी से जोड़े जाएंगे। इस डिजिटल सदस्यता से युवाओं और तकनीक-हितैषी मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस बार सदस्यता सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेगी। डिजिटल माध्यम से जुड़ने वाले सभी नए सदस्यों का पूरा डाटाबेस और रिकॉर्ड सीधे पार्टी केंद्रीय मुख्यालय पर लाइव उपलब्ध रहेगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस केंद्रीयकृत रिकॉर्ड का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि चुनाव के दौरान या किसी विशेष मुद्दे पर पार्टी नेतृत्व बिना किसी देरी के एक क्लिक पर अपने कार्यकर्ताओं तक सीधे आवश्यक दिशा-निर्देश और संदेश भेज सकेगा।