सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Recruitment for 257 posts of clerk and steno-typist in Chandigarh job news

Chandigarh Job: चंडीगढ़ में क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट की भर्ती, 257 पोस्ट, जानिए कैसे कर सकेंगे अप्लाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Thu, 02 Apr 2026 02:34 PM IST
विज्ञापन
सार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में नौकरी पाने का युवाओं के लिए बेहतर मौका है। प्रशासन की तरफ से क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। 

Recruitment for 257 posts of clerk and steno-typist in Chandigarh job news
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रुप सी के तहत क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 257 पदों को भरा जाएगा, जिनमें क्लर्क के 234 और स्टेनो-टाइपिस्ट के 23 पद शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पदों की संख्या में बदलाव संभव है। 

Trending Videos


जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार चंडीगढ़ प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया चंडीगढ़ प्रशासन ग्रुप सी (क्लर्क एवं स्टेनो-टाइपिस्ट) कॉमन कैडर (मिनिस्टीरियल) नॉन-गजेटेड भर्ती नियम- 2026 के तहत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेतनमान की बात करें तो क्लर्क पद के लिए लेवल-2 (7वें वेतन आयोग के अनुसार) और स्टेनो-टाइपिस्ट के लिए लेवल-3 निर्धारित किया गया है। यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर होगा। प्रशासन ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले वे पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी से लें। आवेदन से संबंधित सभी विवरण और दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। 

चंडीगढ़ प्रशासन में सेंट्रल सर्विस रूल्स लागू होने के बाद पहली बार इतने पदों पर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट की रेगुलर भर्ती होने जा रही है। युवाओं के लिए चंडीगढ़ में नौकरी का यह सुनहरा अवसर होगा। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम तैयार किया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के एक से डेढ़ महीने के भीतर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल उम्मीदवारों का टाइपिंग टेस्ट और स्टेनो टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
बड़ी संख्या में क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पद खाली पड़े हैं

चीफ सेक्रेटरी एच राजेश प्रसाद की ओर से पर्सनल विभाग को रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस समय चंडीगढ़ प्रशासन में क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के कुल 1100 के करीब पद मंजूर है, जिसमें से 500 से 600 पद अभी खाली है। अधिकतर पदों पर कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स से ही कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। 2026 में चंडीगढ़ प्रशासन में 2000 के करीब विभिन्न विभागों में रेगुलर कर्मचारियों की भर्ती करने का टारगेट रखा गया है। सभी 234 क्लर्क और 23 स्टेनो टाइपिस्ट पदों की भर्ती ग्रुप सी के तहत की जाएगी। नियुक्ति होने पर प्रारंभिक वेतन कर्मचारियों को 50000 के करीब मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed