Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   RSS chief Mohan Bhagwat statement raises hopes in Punjab Kartarpur Corridor India-Pakistan trade

मोहन भागवत के बयान से पंजाब में जगी उम्मीद: करतारपुर कॉरिडोर खुलने और भारत-पाक व्यापार बहाल होने की आस

Tue, 10 Nov 2026 09:49 AM IST
Nivedita सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Tue, 10 Nov 2026 09:49 AM IST
सार

नाै नवंबर 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर काॅरिडोर का उद्घाटन किया था। पहले इसे कोरोना महामारी और फिर पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat statement raises hopes in Punjab Kartarpur Corridor India-Pakistan trade
मोहन भागवत के बयान से बढ़ी उम्मीदें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के इंग्लैंड दौरे के दौरान भारत-पाकिस्तान संबंधों के संदर्भ में दिए संकेत से पंजाब में नई उम्मीदें जगी हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ावा देने की वकालत की है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियां दोबारा शुरू होने और करतारपुर कॉरिडोर खुलने की उम्मीद भी बढ़ी है।
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार पंजाब के लिए महज राजनीतिक संवाद का विषय नहीं है बल्कि यह राज्य के व्यापार, रोजगार, अर्थव्यवस्था और धार्मिक आस्था से भी सीधे जुड़ा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1999 में दिल्ली से लाहौर बस यात्रा कर तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ लाहौर घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और संबंध सुधारने की उम्मीदें जगी थीं। हालांकि कारगिल युद्ध के कारण इन प्रयासों को बड़ा झटका लगा। इसके बावजूद अटारी-वाघा सीमा के रास्ते दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियां जारी रहीं।
विज्ञापन


वर्ष 2018-19 में अटारी-वाघा सीमा के रास्ते करीब 2,470 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ था। पाकिस्तान से सीमेंट, जिप्सम, सूखे मेवे, खजूर और सेंधा नमक आता था जबकि भारत से सूती धागा, कपड़ा, प्लास्टिक ग्रेन्यूल्स और सब्जियां भेजी जाती थीं। इससे अमृतसर और आसपास के क्षेत्रों में ट्रांसपोर्ट, गोदाम, माल ढुलाई और थोक व्यापार से जुड़े लोगों को रोजगार मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सामान पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दिया। अगस्त 2019 में पाकिस्तान ने भी भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार निलंबित कर दिया। इससे पंजाब के व्यापारियों को बड़ा झटका लगा।
Trending Videos

पाकिस्तान में कई ऐतिहासिक गुरुद्वारे 
श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष श्री करतारपुर साहिब में बिताए थे। 24 अक्टूबर 2019 को दोनों देशों के बीच गलियारे को लेकर समझौता हुआ और 9 नवंबर 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसका उद्घाटन किया। 

कोरोना महामारी के कारण 16 मार्च 2020 को गलियारा बंद हुआ और 17 नवंबर 2021 को दोबारा खोला गया। हालांकि 7 मई 2025 को पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद इसकी सेवाएं फिर निलंबित कर दी गईं। सिख तालमेल कमेटी के हरपाल सिंह का कहना है कि दोनों देशों के संबंध सुधरने से पंजाब को काफी लाभ होगा। पाकिस्तान में ननकाना साहिब, करतारपुर साहिब और पंजा साहिब सहित सिख धर्म के कई ऐतिहासिक गुरुद्वारे हैं। बेहतर संबंधों से व्यापार के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक सांझ भी मजबूत होगी।

गड़गज्ज भी उठा चुके हैं मुद्दा 
श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज भी करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग कर चुके हैं। एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने जुलाई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गलियारा खोलने की अपील की थी। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी गलियारा खोलने और अटारी-वाघा सीमा से व्यापार शुरू करने की मांग उठाई है। मार्च 2026 में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) और दल खालसा ने भी व्यापार बहाली की मांग की थी।

वर्ल्ड सिख चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जून 2026 में पंजाब के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा था। 27 अक्टूबर 2026 को शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब विधानसभा में करतारपुर गलियारा दोबारा खोलने का प्रस्ताव पेश किया जिसे पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री मान सहित विभिन्न दलों के विधायकों ने इसका समर्थन किया। व्यापार बहाल होने से पंजाब के किसानों, उद्योगपतियों, ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं, कॉरिडोर खुलने से सिख संगत को ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed