{"_id":"6aba630d73db8c7c0903ca72","slug":"safety-of-students-and-teachers-is-the-polices-priority-shukla-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-105734-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता : शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता : शुक्ला
Mon, 28 Sep 2026 06:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 28 Sep 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की समस्याएं विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला ने सुनीं। इस दौरान एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू भी मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों ने शिक्षकों और विद्यार्थियों से खुलकर बातचीत की। उन्होंने कैंपस सुरक्षा, आसपास का माहौल, यातायात व्यवस्था और शैक्षणिक वातावरण से जुड़े मुद्दे सुने।
अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत कदम उठाने का भरोसा दिया। शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। युवाओं को नशे और असामाजिक तत्वों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। विद्यार्थियों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में आ रही दिक्कत भी हल की गई।