{"_id":"6a7097068353939f3a023908","slug":"three-children-missing-in-kapurthala-punjab-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: गली में खेल रहे तीन बच्चे लापता, कपूरथला की घटना; परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: गली में खेल रहे तीन बच्चे लापता, कपूरथला की घटना; परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत
Mon, 03 Aug 2026 06:56 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:56 PM IST
सार
तीन बच्चे एक साथ गली में खेल रहे थे जिसके बाद वे लापता हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला के बाबा दीप सिंह नगर से तीन नाबालिग बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता बच्चों में एक 13 वर्षीय किशोरी भी शामिल है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गली में खेलते-खेलते बच्चे हुए लापता
परिजनों के अनुसार, तीनों बच्चे रविवार शाम गली में एक साथ खेल रहे थे। कुछ देर बाद जब परिवार ने उन्हें देखा तो वे वहां मौजूद नहीं थे। आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश करने के बावजूद बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाते हैं परिजन
पीड़ित परिवारों ने बताया कि वे मेहनत-मजदूरी कर अपना पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था इसलिए यह समझ से परे है कि तीनों बच्चे एक साथ कहां चले गए।
विज्ञापन
सफेद रंग के वाहन में देखे जाने की सूचना
परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी व्यक्ति ने जानकारी दी है कि तीनों बच्चों को फगवाड़ा के नजदीक एक सफेद रंग के वाहन में देखा गया था। इस सूचना के आधार पर परिवार अपने स्तर पर भी बच्चों की तलाश कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिवार और अन्य लोगों से मिली सभी जानकारियों तथा तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस ने भरोसा जताया है कि जल्द ही बच्चों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया जाएगा।