{"_id":"6aba5b1804120c118508d343","slug":"tribute-paid-to-martyr-bhagat-singh-on-his-birth-anniversary-firozpur-news-c-68-1-fzr1002-105731-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: जयंती पर शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: जयंती पर शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि
Mon, 28 Sep 2026 05:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 28 Sep 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर शहर में विभिन्न संस्थाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। शहीद भगत सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आवला, सिटीजन वेलफेयर काउंसिल और शहीद भगत सिंह यादगार सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आवला ने युवाओं से भगत सिंह के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश व समाज की बेहतरी के लिए योगदान देने का आह्वान किया। सिटीजन वेलफेयर काउंसिल के अध्यक्ष प्रकाश दोषी की अगुवाई में कार्यक्रम के बाद केक भी काटा गया। वहीं, आवला ने चौक में राजगीरों को लड्डू बांटे। मौके पर सूबा सिंह नंबर, पवन अरोड़ा, मेहरबान सिंह नारंग, दुनी चंद बत्रा, अशोक गगनेजा, राज कुमार गगनेजा, सतीश चराया, पूरन भगत और गुरजिंदर सिंह धमीजा भी मौजूद रहे।