फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Uncontrolled car hits several vehicles, driver in custody

Jalandhar News: बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, ड्राइवर हिरासत में

Sat, 29 Aug 2026 05:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 29 Aug 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car hits several vehicles, driver in custody
नकोदर चौक के पास हादसे के बाद हंगामा; बाइक सवार ने छलांग लगाकर बचाई जान, कार के नीचे फंसी बाइक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। नकोदर चौक और विवेक इंटरनेशनल होटल के पास तेज रफ्तार किया सेल्टोस ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों और एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार मोहित ने कूदकर अपनी जान बचाई पर उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने पहले दो-तीन कारों को टक्कर मारी, फिर बाइक को चपेट में लिया। टक्कर जोरदार थी, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा। चालक की हालत देखकर लोगों ने उसके शराब के नशे में होने का शक जताया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने चालक को घेरकर पकड़ लिया। पीसीआर-112 की पुलिस टीम ने चालक को हिरासत में लेकर थाना नंबर-4 पहुंचाया। पुलिस अधिकारी अमरीक सिंह ने बताया कि चालक का मेडिकल करवाया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed