सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Jewellery worth Rs 10 lakh stolen from family travelling in AC coach of train to Ludhiana

ट्रेन में नींद की कीमत 10 लाख रुपये: AC कोच में सफर कर रहा था राजस्थान का परिवार, लुधियाना पहुंचते ही उड़े होश

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Tue, 10 Mar 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार

जयपुर से लुधियाना में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आ रहे एक परिवार के उस समय होश उड़ गए जब उन्होंने ट्रेन से उतरने के बाद अपना सामान चेक किया। बैग में रखे लाखों रुपये के जेवरात गायब थे। 

Jewellery worth Rs 10 lakh stolen from family travelling in AC coach of train to Ludhiana
लुधियाना रेलवे स्टेशन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

ट्रेन में चोरों का आतंक जारी है। चोर यात्रियों के महंगे सामान पर हाथ साफ कर रहे हैं। ताजा मामला लुधियाना का है, जहां राजस्थान के जयपुर से ट्रेन में सफर कर लुधियाना पहुंचे एक परिवार के लाखों के गहने चोरी हो गए। हालांकि पूरा परिवार ट्रेन के थर्ड एसी में सफर कर रहा था। बावजूद चोरों ने एसी बर्थ में भी सेंधमारी कर ली। 

Trending Videos


जयपुर-अमृतसर एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच से चोरों ने एक परिवार के करीब 10 लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। परिवार जयपुर से शादी समारोह में शामिल होने लुधियाना आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार लुधियाना स्टेशन पर उतरकर शादी वाले घर पहुंचा तो उन्हें चोरी का पता चला। अंकुश जैन ने बताया कि वह अपनी मौसी की बेटी की शादी के लिए परिवार समेत जयपुर गांधीनगर स्टेशन से ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सवार हुआ था। उसके साथ उसकी पत्नी, 70 वर्षीय बुजुर्ग मां और चार साल की बेटी भी थी। 

रात के समय जब पूरा परिवार ट्रेन में सो रहा था, तब चोरों ने उनके बैग से जेवर चुरा लिए। लुधियाना में मौसी के घर पहुंचने पर जब बैग खोला गया तो गहनों के डिब्बे खाली मिले। बैग से तीन तोले की सोने की चेन, सोने की अंगूठी और डायमंड टॉप्स चोरी हुए हैं। 

अंकुश ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि एसी कोच का महंगा किराया देने के बावजूद वहां कोई सुरक्षा नजर नहीं आई। अंकुश ने लुधियाना जीआरपी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed