सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A married woman died under suspicious circumstances in Naubatpur, Patna.

Bihar Crime: फोन आया ‘फांसी लगा ली’, परिजन पहुंचे तो घर पर ताला लटका मिला; विवाहिता की मौत पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 09:55 AM IST
विज्ञापन
सार

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के बड़की टेंगरैला गांव में विवाहिता नेहा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शव गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है।

A married woman died under suspicious circumstances in Naubatpur, Patna.
पटना के नौबतपुर में संदिग्ध अवस्था में व्यवस्था की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के बड़की टेंगरैला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और शव के गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बुधवार को नौबतपुर थाने में आवेदन दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान बड़की टेंगरैला निवासी सुजीत कुमार की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है। नेहा का मायका जहानाबाद जिले के पाली थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव में है। उसकी शादी वर्ष 2024 में बड़की टेंगरैला निवासी बिगन मांझी के पुत्र सुजीत कुमार से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की मां लैलून देवी ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें नेहा के ससुराल से फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया कि नेहा ने फांसी लगा ली है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही परिजन बड़की टेंगरैला पहुंचे, लेकिन घर पर ताला लगा हुआ मिला।


पढे़ं: दरभंगा में मां-बेटा पांच दिन से गायब, खरीदारी करने गईं थीं; पति ने अपहरण का लगाया आरोप

परिजनों ने जब आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की तो कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने नेहा को पंखे से लटका हुआ देखा था। हालांकि इसके बाद क्या हुआ, इसकी किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं है। मृतका की मां का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर उसका शव गायब कर दिया गया है।

लैलून देवी ने यह भी बताया कि उनकी बेटी गर्भवती थी। घटना के बाद उन्होंने नौबतपुर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। इस संबंध में नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत ठाकुर ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed