{"_id":"69b1a70eae870cc8220d4dc1","slug":"a-video-of-a-woman-crying-at-the-vrindavan-police-station-goes-viral-mathura-news-c-161-1-vrn1004-101936-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कोतवाली में रो पड़ी महिला, पुलिस पर शिकायत न सुनने का आरोप; जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कोतवाली में रो पड़ी महिला, पुलिस पर शिकायत न सुनने का आरोप; जानें क्या है पूरा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार
वृंदावन कोतवाली में एक महिला का रोते हुए न्याय मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला ने पुलिसकर्मी पर शिकायत न सुनने और मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस का कहना है कि निगम कर्मचारी से अभद्रता के मामले में कार्रवाई की गई है।
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
वृंदावन थाना परिसर में न्याय की गुहार लगाती एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें परिक्रमा मार्ग स्थित गोशाला कर्मचारी महिला रोते हुए एक पुलिसकर्मी पर आरोप लगा रही है। वह उसकी शिकायत सुनने के बजाय उसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने मोबाइल छीनने और वीडियो डिलीट कराने का भी प्रयास किया। उसने एसएसपी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।
सोशल मीडिया पर वृंदावन कोतवाली में महिला का हंगामा करने और पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारी की तहरीर पर महिला और गोशाला के अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शांतिभंग के मामले में कार्रवाई की है। बुधवार को पीड़ित महिला अद्वितीय वृंदा ने बताया कि उसने एसएसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के ही उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधाकृष्ण गोशाला के कर्मचारियों ने निगम कर्मचारी से अभद्रता की है। उसका कॉलर पकड़ कर खींचा है। कार्रवाई करने पर महिला पुलिसकर्मी पर ही आरोप लगा रही है। जांच की जा रही है।
Trending Videos