सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   South Film Ruby Shot at Taj Mahal Tourists Gather to Watch

UP: ताज के साये में साउथ फिल्म रूबी की शूटिंग, सितारों को देखने उमड़ी भीड़; सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 12 Mar 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

दक्षिण भारतीय फिल्म ‘रूबी’ की शूटिंग के लिए फिल्म यूनिट बुधवार को ताजमहल पहुंची, जहां रॉयल गेट और मुख्य परिसर में कई महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए गए। शूटिंग की खबर मिलते ही पर्यटक फिल्म कलाकारों की झलक पाने के लिए उत्सुक दिखाई दिए। 
 

South Film Ruby Shot at Taj Mahal Tourists Gather to Watch
फिल्म रूबी की शूटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मोहब्बत की निशानी ताजमहल पर दक्षिण भारतीय (साउथ) की फिल्म रूबी की शूटिंग के लिए बुधवार को फिल्म की यूनिट ताजनगरी पहुंची। दुनिया के सात अजूबों में शुमार दीदार-ए-ताज के बीच फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए गए। सुबह की पहली किरण के साथ ही फिल्म रूबी की टीम ताजमहल परिसर में दाखिल हुई। 
Trending Videos


रॉयल गेट से ताज के साथ मुख्य किरदारों पर सीन शूट किए गए। जैसे ही पर्यटकों को पता चला कि किसी साउथ फिल्म की शूटिंग चल रही है, फिल्म स्टार्स की एक झलक पाने के लिए भीड़ जमा हो गई। सुरक्षाकर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म की कहानी और किरदारों के बारे में निर्माण इकाई ने अभी गोपनीयता बनाई हुई है। सूत्रों की मानें तो फिल्म में ताजमहल की भव्यता को एक विशेष रूप में दिखाया जाएगा। शूट के दौरान कलाकारों ने भी ताज की पच्चीकारी और वास्तुकला की जमकर सराहना की। संवाद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed