सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LPG Black Marketing Amid Crisis: Gas Selling at 150 Per Kg

LPG Crisis: गैस संकट में मुनाफाखोरी, 66 रुपये प्रति किलो बिकने वाली एलपीजी; ब्लैक में इतनी पहुंची कीमत

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 12 Mar 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार

 गैस संकट के बीच मुनाफाखोर एलपीजी को ब्लैक में 150 रुपये प्रति किलो तक बेच रहे हैं। बुकिंग के बाद भी सिलिंडर न मिलने से मजबूर उपभोक्ताओं को महंगे दामों पर गैस खरीदनी पड़ रही है।
 

LPG Black Marketing Amid Crisis: Gas Selling at 150 Per Kg
गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी लाइनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गैस संकट के बीच मुनाफाखोर आपदा में अवसर तलाश रहे हैं। 66 रुपये प्रति किलो बिकने वाली एलपीजी ब्लैक में 150 रुपये किलो बिक रही है। घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडर से फुटकर में पांच-पांच किलो के सिलिंडर भी रीफिल कर बेचे जा रहे हैं।
Trending Videos


 

रसोई गैस किल्लत से उपभोक्ताओं को दर-दर भटकना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि बुकिंग कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को डीएसी (डिलीवरी) नंबर नहीं मिल रहा है। तीन-चार दिन इंतजार करने के बाद भी गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। विद्या नगर निवासी सोनू खान ने बताया कि शाहदरा स्थित सरला गैस एजेंसी पर बार-बार संपर्क करने के बावजूद स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। क्षेत्र में केवल करीब 10 प्रतिशत उपभोक्ताओं को ही गैस की आपूर्ति हो पा रही है, जिससे बाकी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर टेढ़ी बगिया, शाहदरा, नारायच, प्रकाश नगर, रामबाग क्षेत्र के निजी दुकानदार इस स्थिति का फायदा उठाते हुए गैस को ब्लैक में बेच रहे हैं। आरोप है कि छोटे सिलेंडरों में गैस 150 रुपये प्रति किलो तक बेची जा रही है। मजबूरी में कई लोगों को महंगे दामों पर गैस खरीदनी पड़ रही है। टेढ़ी बगिया निवासी रवि कुमार ने बताया कि धीरज गैस एजेंसी पर गए थे। सर्वर डाउन होने के कारण बुकिंग करने के बावजूद मैसेज नहीं आ रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed