फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Rohit Godara is running his network from abroad coordinating with gangsters imprisoned in Punjab jails

लुधियाना एनकाउंटर: विदेश में गैंगस्टर...जेल से चला रहा नेटवर्क, रोहित गोदारा के गुर्गों से चौंकाने वाले खुलासे

Tue, 13 Jan 2026 09:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 13 Jan 2026 09:20 PM IST
सार

विदेश में बैठे गैंगस्टर पंजाब की जेलों से अपना नेटवर्क चला रहे हैं। एक दिन पहले रोहित गोदारा गैंग के गुर्गों को लुधियाना पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उनसे कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन
Rohit Godara is running his network from abroad coordinating with gangsters imprisoned in Punjab jails
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

विदेशों में बैठे गैंगस्टर पंजाब में रंगदारी और फायरिंग की वारदातों को अंजाम देने के लिए जेल नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। लुधियाना में रोहित गोदारा गैंग के शूटरों के साथ हुए एनकाउंटर के बाद इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठा गैंगस्टर रोहित गोदारा फिरोजपुर जेल में बंद अपने गुर्गे शुभम ग्रोवर के जरिये शूटर हायर कर रहा था।

विज्ञापन


पूछताछ में यह बात सामने आई कि शुभम ग्रोवर सीधे तौर पर रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा हैऔर उसी के जरिये अलग-अलग शहरों में व्यापारियों से रंगदारी की मांग की जा रही थी। लुधियाना के सिविल सिटी इलाके में कपड़ा व्यापारी हिमांशु से 50 लाख की रंगदारी भी इसी नेटवर्क के तहत मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर कपड़ा व्यापारी की दुकान पर फायरिंग करवाई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों शूटरों को दबोच लिया है। दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान दबोच लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित उर्फ अलट्रोन उर्फ टुंडा, संजू और सुमित कुमार के रूप में हुई है। संजू और सुमित कुमार फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर होने के कारण उनसे पूछताछ नहीं हो सकी। पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किए गए सुमित उर्फ टुंडा को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उसके जरिये गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों, खासकर महिंदर ढलाणा के बारे में अहम जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम उम्र में अपराध की दुनिया में शामिल
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीनों शूटरों में से दो की उम्र मात्र 19 साल है, जबकि एक 21 साल का है। सुमित उर्फ टुंडा (21), संजू (19) और सुमित कुमार (19) वर्ष का है। साफ है कि छोटी उम्र में ही युवाओं को अपराध की दुनिया में धकेला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से ही हत्या की कोशिश, लूट, छीना-झपटी और नशा तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस जेल से संचालित हो रहे इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed