{"_id":"6adb4947c811fa8134017b9e","slug":"drunk-youth-arrested-for-firing-in-the-air-with-a-licensed-pistol-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-118619-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर, शराबी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर, शराबी युवक गिरफ्तार
Fri, 23 Oct 2026 05:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर दबोचा; 23 खाली खोल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। थापर कॉलोनी में वीरवार देर रात गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने 32 बोर के लाइसेंसी पिस्टल से कई हवाई फायर किए। गोलियां चलने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई।
थाना सिटी-2 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आत्म नगर, जगरांव निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। थाना सिटी-2 में तैनात एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि उन्हें हवाई फायर की सूचना मिली थी। इससे कॉलोनी के लोगों की जान को खतरा पैदा हो गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल बरामद किया। घटनास्थल से 23 खाली खोल भी जब्त किए गए हैं। जांच अधिकारी के अनुसार, आरोपी को पकड़ते समय उसने शराब पी रखी थी।
मामले की जांच
थाना सिटी-2 के प्रभारी आत्मा सिंह ने बताया कि आरोपी का लाइसेंसी हथियार 24 मई 2025 को जारी हुआ था। इसकी वैधता 23 मई 2030 तक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी ने किन परिस्थितियों में और किस कारण से हवाई फायर किए, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।